Site iconSite icon SHABD SANCHI

ब्योहारी में आयोजित कवि सम्मलेन में विंध्य के कवियों का रहा जमावड़ा

kavi sammelankavi sammelan

kavi sammelan

Poets from Vindhya region gathered in the kavi sammelan organized in Byohari: मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, ब्योहारी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में विंध्य प्रदेश के कई जानेमाने रचनाकारों ने शिरकत की। यह आयोजन लोकप्रिय गीतकार विभूति तिवारी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं व काव्यपाठ से कार्यक्रम को गति प्रदान की। जिसमें सरोज पांडेय ने सरस्वती वंदना गाई और अनुराग मिश्र ने भजन प्रस्तुत किए तो वहीं राजेन्द्र तिवारी ने तबले मे संगति दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि राम निहोर तिवारी, जगदीश पयासी, रामनरेश तिवारी ‘निष्ठुर’ रीवा, शिवशंकर मिश्र ‘सरस’ रीवा, संतोष कुमार द्विवेदी ‘लोकनाथ’ कवियित्री सीमा रानी झा समेत कई वरिष्ठ और युवा रचनाकारों ने सुंदर रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम में विभूति तिवारी के पति दीपक और बघेली बोली के जाने माने कवि शिवपाल तिवारी विशेष रूप से सक्रिय रहे। काव्य गोष्ठी का संचालन प्रसिद्ध कवि, व्यंगकार निष्ठुर ने किया। इस कार्यक्रम में रीवा ब्योहारी शहडोल, मझौली, सीधी, देवई, सतना, उमरिया से कवि और स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version