Site iconSite icon SHABD SANCHI

17 करोड़ के जाली नोट से हिला बैंकिंग सिस्टम, PNB की तिजोरी में हुआ घोटाला

PNB Counterfeit Notes: How did counterfeit notes worth ₹17 crore reach the currency chest?PNB Counterfeit Notes: How did counterfeit notes worth ₹17 crore reach the currency chest?

PNB Counterfeit Notes: How did counterfeit notes worth ₹17 crore reach the currency chest?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने का मामला देखने को मिला है। शुरुआती जांच के दौरान 7.40 करोड रुपए के नकली नोट इस बैंक से मिले थे लेकिन ऑडिट और वेरिफिकेशन आगे बढ़ाने के बाद यह रकम करीब 17 करोड रुपए तक पहुंच चुकी है। PNB बैंक के इस मामले में पुलिस और बैंक की टीम ये पता लगाने में है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बैंक की करेंसी चेस्ट में कैसे आई?

4.30 लाख रूपए की कमी से खुला है मामला

इस मामले की शुरुआत उसे समय हुई जब सहारनपुर से जयपुर स्थित आरबीआई करेंसी चेस्ट भेजी गई नगद की गिनती में कमी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को करीब 11.50 करोड रुपए की करेंसी जयपुर भेजी गई थी इस गिनती के दौरान करीब 4.30 लख रुपए की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद बैंक ने इसकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके बाद 9 अगस्त से करेंसी चेस्ट की ऑडिट शुरू हुई है, इसकी शुरुआती जांच में 148 मंडल नकली नोट इसमें मिले हैं। प्रतीक मंडल में ₹500 के हजार नोट बताए गए थे जिससे शुरुआती रकम 7.40 करोड रुपए थी। ऑडिट और वेरिफिकेशन आगे बढ़ने पर नकली नोटों की कुल संख्या करीब 17 करोड रुपए तक पहुंचने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़े : Lumino IPO Allotment Status: आज ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं…

नकली नोट बैंक की तिजोरी तक आखिर कैसे पहुंचे?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल लिया है कि पुलिस या पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट की करेंसी चेस्ट में किस रास्ते से पहुंची और क्या असली नोटों को निकालकर उनकी जगह नकली नोट बैंकों में रखे गए हैं? जांच में करेंसी चेस्ट के सीसीटीवी फुटेज, कैश मूवमेंट, रिकॉर्ड और नोटों के बंडल से जुड़े डॉक्यूमेंट भी देखे जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है की करेंसी चेस्ट में किस-किस कर्मचारी और अधिकारी की पहुंच हुई थी।

अब तीन बैंक अधिकारी जांच के घेरे में

PNB बैंकों की प्रारंभिक जांच में करेंसी चेस्ट जुड़े तीन PNB अधिकारी की भूमिका पर शक हुआ है जिसके बाद बैंक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसमें वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार, करंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और खेड़ा बाजार, जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार भी शामिल है। बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की भी शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केवल इतना ही नहीं इसके अलावा पार्ट टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार का नाम भी शिकायत में दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज में विशाल कुमार को करेंसी के बंडल से नोट निकालते हुए भी देखा गया है। इस पूरे मामले में अभी जांच जारी है।

ये भी पढ़े : Oracle Layoffs: भारत में 3000 नौकरियों पर संकट, Microsoft PIP चर्चा में..

SIT और RBI कर रहे है मामले की जांच

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया है। सहारनपुर यूपी की पुलिस के अलावा हरियाणा उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में भी इसकी जांच का दायरा बढ़ा दिया गयाहै।PNB की तरफ से विभागीय जांच जारी है और आरबीआई के टीम इस मामले की जांच कर रही है। अभी फिलहाल जांच एजेंसी या नकली नोटों के स्रोत असली रकम के संभावित गायब होने और करेंसी के नोटों में पहुंचने की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

Exit mobile version