Pm Mudra Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 साल पूरे होने पर कहा कि इस योजना ने देश में उद्यमिता को एक नई दिशा दे दी है। पिछले कई वर्षों में करोड़ों लोगों को बिना गारंटी लोन मिलने से छोटे-छोटे बिजनेस में तेजी देखी गई है जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों पर पॉजिटिव असर भी देखे जा रहे हैं।

क्या है PM Mudra Yojana का बीते साल का परफॉर्मेंस
Mudra Yojana के तहत सरकार सूक्ष्म और लघु बिजनेस को वित्तीय सहायता दे रही हैं स्टॉक एक्सचेंज और सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक इस प्रोजेक्ट के तहत 40 लाख करोड रुपए से अधिक का लोन दे दिया गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी योजना साबित हो रही है जिन्हें पारंपरिक रूप से बैंकिंग सिस्टम से लोन मिलने में बहुत दिक्कत होती थी। ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र में छोटे-छोटे बिजनेस करने वाले लोगों की संख्या में भी अब वृद्धि देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़े: Crude Oil Price Vs Petrol Diesel Price In India
क्या है उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रमुख कारण
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की सफलता के पीछे का सबसे बड़ा कारण इसकी आसान लोन प्रक्रिया और बिना गारंटी के फाइनेंशियल लोन देना है। इसके अलावा छोटे टिकट साइज के लोन ने नए व्यापारियों को रिस्क लेने में मदद की है, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी बिजनेस के क्षेत्र में बढ़ती देखी गई है और स्वरोजगार आधारित मॉडल को बढ़ावा भी मिला है। इतना ही नहीं कंपनी और सरकारी बयानों में भी यह बात सामने आई है कि Mudra Yojana मैं जब शिकार को जब क्रिएटर में बदलने में एक जरूरी भूमिका निभाई है।
महिला और युवा उद्यमियों पर क्या है प्रभाव
Mudra Yojana का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं के बिजनेस क्षेत्र को मिला हुआ है ऑफिशल डाटा के अनुसार कुल लाभार्थियों में महिलाओं की सारी सबसे ज्यादा देखने को मिली है। युवाओं के बीच भी स्टार्टअप और छोटे बिजनेस शुरू करने की प्रवृत्ति बढ़ती भी देखी गई है इससे स्थानीय लेवल पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए हैं और माइक्रोइकोनॉमि मजबूत हुई है।
Pm Mudra Yojana के लिए चुनौती क्या है?
हालांकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना नहीं व्यापक लेवल पर पॉजिटिव प्रभाव तो डाला है लेकिन कुछ चुनौतियां अभी भी सामने है। अभी तक सभी लोन बिजनेस में सफल नहीं हो पाए हैं कुछ मामलों में नान परफॉर्मिंग असेट्स का रिस्क भी बढ़ता हुआ देखा गया है,वित्तीय साक्षरता की कमी के कारण कहीं क्षेत्र में लोगों को बिजनेस करने में दिक्कतें हुई हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की दीर्घकालिक सफलता के लिए जरूरी है कि बिजनेस टिकाऊ हो।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने कहा युद्ध से गंभीर दुष्परिणाम, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम
क्या है इसपर आगे का आउटलुक
Mudra Yojana के द्वारा बिजनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और बिजनेस गाइडेंस को जोड़ा जाए तो इसका प्रभाव और भी मजबूत होता देखा जा सकता है। सरकार भी मधु सूक्ष्म लघु उद्योग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लगातार अपने प्लानिंग पर काम कर रही है जिससे आने वाले समय में इस योजना का दायरा और भी बढ़ता देखा जा सकता है।
