Site icon SHABD SANCHI

पीएम मोदी के परीक्षा की पाठशाला, कहां एग्जाम वॉरियर बनें, इंटरनेट का उपयोग जरूरत पर करें

नईदिल्ली। फरवरी का महीना परीक्षा माह के रूप में अब पहचान बना रहा है, तो इस महीने की शुरूआत होते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के परीक्षार्थी छात्रों को मोटीवेट करने के लिए अपने खास कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा किए। वे इस कार्यक्रम के 9वें एडिशन में देश भर से आए बच्‍चों से मुलाकात करके अपने खट्रटे-मीठे बातों से उन्हे रूबरू कराया। दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर पीएम मोदी ने बच्चो के सवालों के जवाब दिए।

बच्चों विकसित भारत का बनाए सपना

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्‍चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्‍चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं। पीएम मोदी ने अपने उम्र का जिक्र करते हुए कहा, अभी मेरे जन्मदिन पर 17 सितंबर को एक नेता ने फोन किया और कहा कि आपके 75 साल हो गए, तो मैंने उसे कहा कि 25 अभी बाकी हैं। मैं बीते हुए को नहीं, बल्कि बचे हुए को गिनता हूं।

इंटरनेट पर कीमती समय ने खराब करें

परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी से छात्रों ने कई तरह के सवाल किए। पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि इंटरनेट सस्ता है, लेकिन इंटरनेट पर अपना किमती समय बिल्कुल भी बर्बाद न करें।

ये रही मुख्य बातें

परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं।
प्रतिस्पर्धा खुद से, न कि दूसरों से।
डिजिटल फास्टिंग, तकनीक का सही उपयोग।
मुश्किल काम पहले निपटाएं।
एग्जाम वॉरियर बनें, रट्टू तोता नहीं।

Exit mobile version