PM Modi Rally Video : देश भर में मिडिल ईस्ट जंग के चलते रसोई गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। लोगों को आसानी से एलीपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में रैली में शामिल होने आई भीड़ के बीच से एक युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और पीएम मोदी के पास पहुंचने की कोशिश करता है। वीडियो में युवक कहता है- ‘सर गैस नहीं मिल रही है..’, जिसपर पीएम मोदी भी जवाब देते हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। आईए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है?
पीएम मोदी से युवक बोला- सर गैस नहीं मिल रही
दरअसल, मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच, भारत में भी कई लोग गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रैली के दौरान भीड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही उस युवक के सामने से गुजरते हैं, वह जोर से चिल्लाने लगता है, “सर गैस नहीं मिल रहा है, गैस नहीं मिल रहा है।” उसकी आवाज में बेचैनी साफ झलक रही है। आसपास के लोग भी इस पल को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लेते हैं।
भीड़ के बीच से गुजर रहें पीएम मोदी की क्या है सच्चाई?
बता दें कि इस वीडियो में पीएम मोदी जैसे दिख रहें दिख रहा शख्स उनका डुप्लीकेट है, जो हूबूहू पीएम के जैसे ही दिकता है। युवक के चिल्लाने पर पीएम मोदी का डुप्लीकेट भी हाथ हिलाकर उसे भरोसा दिलाने की कोशिश करता है। यह देखकर कई लोग इसे असली घटना समझ लेते हैं। लेकिन अंत में पता चलता है कि यह असली प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि उनका एक डुप्लीकेट है, जो रैली जैसे माहौल में नजर आ रहा था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग इसे मजाकिया कह रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि ऐसे वीडियो भ्रम फैला सकते हैं। वहीं, कई लोगों ने कहा कि आम जनता की समस्याएं अक्सर ऐसे ही सामने आती हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह नकली पीएम है, कुछ नहीं कर सकता।” तो दूसरे ने कहा, “सच्ची समस्या तब समझे जब असली पीएम तक आवाज पहुंचे।” यह वीडियो फेसबुक पर Sattu Shaw नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

