संसद के बजट सत्र में बुधवार को प्रधान मंत्री (PM Modi) का भाषण होना था, जो नहीं हुआ। प्रधान मंत्री की शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टल गई और पीएम संसद नहीं गए. इस बात पर कोंग्रेसियों ने पीएम मोदी को डरपोक कहा लेकिन अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने प्रधान मंत्री के संसद न पहुंचने की वजह बताई है. ओम बिरला ने बताया कि संसद में प्रधान मंत्री के साथ कुछ भी हो सकता था, उनके साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी,इसी आशंका के चलते मैंने उनसे संसद में न आने का आग्रह किया।
महिलाओं की आढ़ में पीएम पर अटैक की साजिश?
दरअसल पीएम मोदी 5 फरवरी को शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे. जैसे ही समय होने वाला था वैसे ही कांग्रेस की महिला सांसदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला सांसद हाथ में पीएम मोदी का पोस्टर लेकर उनकी चेयर तक पहुंच गईं. यह सुनिजोजित साजिश थी ताकि कार्रवाई को भंग किया जा सके
लोकसभा स्पीकर ने बताया कि- कल लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जो हुआ, वह सदन के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब सदन के नेता पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था तो विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंचकर कोई अप्रत्याशित घटना कर सकते थे। बिरला ने कहा-
अगर ये घटना हो जाती तो लोकतंत्र की परंपरा को तार-तार हो जाती। इसको टालने के लिए मैंने पीएम से सदन में न आने का आग्रह किया। पीएम ने मेरे सुझाव को माना।
ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को पहले ही कह दिया था कि अगर वे सदन के अंदर पोस्टर-बैनर लेकर आएँगे तो सदन नहीं चलेगा। जिस तरह महिला सांसद पीएम की सीट तक पहुंची ये देश ने देखा और ये उचित नहीं था और न ही सदन की गरिमा के अनुकूल था.
