PM Modi Italy Visit : इटली के रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच एक नई दोस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कोलोसियम की चमकती रोशनी, साथ-साथ वॉक करना, डिनर करना और फोटोज शेयर होना, ये सब दिखा रहा है कि भारत-इटली का रिश्ता अब सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि रणनीतिक दोस्ती बन चुका है।
मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा – “Welcome to Rome, my friend!”
जैसे ही मेलोनी ने मोदी का स्वागत किया, सोशल मीडिया पर “Melodi” ट्रेंड करने लगा। दोनों नेताओं ने साथ में रोम की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार किया, साथ में रात्रिभोज किया और लंबी बातचीत की। ये तस्वीरें सिर्फ दोस्ती की नहीं, बल्कि एक बड़ी रणनीति की भी कहानी कह रही हैं।
भारत-इटली का बन रहा नया समीकरण
2023 में मेलोनी ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से अपने देश को बाहर कर लिया। जबकि भारत लंबे समय से BRI का विरोध करता रहा है, क्योंकि इसमें पाकिस्तान का सीपीईसी प्रोजेक्ट शामिल है। इटली का यह फैसला भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना गया।
मोदी-मेलोनी की आठवीं मुलाक़ात
मोदी और मेलोनी की यह मुलाकात आठवीं है। दोनों मिलकर रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ग्रीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों देश “संयुक्त रणनीतिक योजना 2025-2029” पर भी काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने लिखा था मेलोनी का आत्म संस्करण
हाल ही में मोदी ने मेलोनी की आत्मकथा “I Am Giorgia” का भारतीय संस्करण लिखा, जिसमें उन्होंने मेलोनी को एक मजबूत और प्रतिबद्ध नेता बताया। इससे दोनों के बीच भरोसा और दोस्ती और गहरी हो गई है।
क्या यह दोस्ती वैश्विक समीकरण बदलने वाली है?
क्या “मेलोडी डिप्लोमेसी” आने वाले समय में भारत और यूरोप की राजनीति का नया चेहरा बनेगी? क्या यह रणनीति चीन को कड़ी टक्कर देगी? और क्या मोदी-मेलोनी की यह दोस्ती सिर्फ तस्वीरों तक ही सीमित नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े समीकरणों को बदलने वाली है?

