Site iconSite icon SHABD SANCHI

स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग और AI ट्रेनिंग

pmpm

pm

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस का माहौल खास है और पूरे देश में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है।

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

युवाओं के लिए प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने की बात कही। इसके अलावा एक नई AI ट्रेनिंग योजना का भी ऐलान किया गया, जिसके तहत एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’ शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देना है, ताकि भारत 2036 ओलंपिक की तैयारियों को और मजबूत कर सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल ट्रांजैक्शन और खादी जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराया।

इस दौरान पीएम मोदी ने ‘सप्तधारा’ नाम से विकास के सात प्रमुख क्षेत्रों की भी चर्चा की, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, ग्रीन इकोनॉमी और भारत की सॉफ्ट पावर शामिल हैं।

Exit mobile version