Site iconSite icon SHABD SANCHI

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को पीएम मोदी ने दी बधाई, बनाया है ऐसा उन्होने रिकार्ड

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खिया बनती है। दोनों ही देशों के बीच मैत्री पूर्ण सबंध है। शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस बार पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दे रहे है। वे मेलोनी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने बताया अपना मित्र

मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने कहा कि मेलोनी की दोस्ती भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम रही है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आने वाले वर्षों में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

1413 दिन सत्ता के हुए पूरे

जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने शुक्रवार को लगातार 1413 दिन के शासन काल को पूरा कर ली है। उनकी यह कार्यकाल इटली में एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। वे दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की प्रमुख भी हैं।

Exit mobile version