PM Modi’s murder plan at SEO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स पर इन दिनों कई गंभीर दावे सामने आ रहे हैं, खासकर उनकी सुरक्षा और एक कथित हत्या की साजिश (PM Modi Assassination Attempt) को लेकर। हालिया पोस्ट्स में दावा किया गया है कि मलेशिया में मोदी की हत्या की योजना थी, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin Saved PM Modi’s Life) ने फेल कर दिया। साथ ही, एक अमेरिकी स्पेशल फोर्स ऑफिसर, टेरेंस जैक्सन (Terrence Jackson Death), की बांग्लादेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को भी इस साजिश से जोड़ा जा रहा है।
पीएम मोदी ने हाल ही में मलेशिया का दौरा रद्द कर दिया, जो ASEAN समिट (ASEAN Summit October 2025) में उनकी उपस्थिति को प्रभावित करेगा। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि यह दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द हुआ, क्योंकि मलेशिया में उनकी हत्या की साजिश थी। इसमें आगे कहा गया कि रूसी खुफिया एजेंसी FSB ने भारत को इस बारे में सूचना दी, और पुतिन ने व्यक्तिगत रूप से मोदी को सुरक्षा प्रदान की।
टेरेंस जैक्सन की मौत: कनेक्शन का दावा
31 अगस्त 2025 को बांग्लादेश के ढाका में एक अमेरिकी स्पेशल फोर्स ऑफिसर, टेरेंस अरवेल जैक्सन (Terrence Arvelle Jackson), की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्ट्स में दावा किया गया कि जैक्सन मोदी की हत्या की साजिश में शामिल था, और उसकी मौत SCO समिट (SCO Summit China) के दौरान हुई, जब पुतिन ने मोदी को 45 मिनट तक अपनी कार में सुरक्षा दी। हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि बांग्लादेश पुलिस ने जैक्सन की मौत को लूटपाट से जोड़ा, जबकि अमेरिकी दूतावास ने इसे “आंतरिक मामला” बताया। मोदी की सुरक्षा से इसका कोई संबंध नहीं साबित हुआ।
पीएम मोदी का बयान: “आप मेरे जाने पर तालियां बजा रहे हैं या लौटने पर?
“2 सितंबर 2025 को सेमिकॉन इंडिया (Semicon India 2025) में मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “मैं कल रात भारत लौटा, और आपकी तालियां सुनकर अच्छा लगा। लेकिन बताइए, आप मेरे जाने पर तालियां बजा रहे हैं या लौटने पर?” यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज में लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे सुरक्षा चिंताओं से जोड़कर देखा जाने लगा।

