Site icon SHABD SANCHI

पीएम मोदी-सीएम विजय ने मेट्रो में किया सफर, युवाओं पर फोकस, कहां अच्छा सोचे, निडर होकर देखे बड़े सपने

तमिलनाडु। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुचे। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम विजय ने न सिर्फ मेट्र्रो को हरी झंडी दिखाई बल्कि दोनों एक साफ मेट्रो सफर भी किए। पीएम ने कहा कि तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है, वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है। तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

पीएम ने युवाओं को कहा, निडर होकर देखे बड़े सपने

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का फोकस युवाओं पर रहा। उन्होने कहा कि युवा बड़े सपने देखे, अलग सोचे और निडर होकर अपने विचारों पर काम करें। उन्होंने कहा, मैं काशी का प्रतिनिधि हूं। महान कवि सुब्रमण्यम भारती के शब्द हमें निडर होकर जीने की प्रेरणा देते हैं। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि खुद को निडर बनने का मौका दें।

पीएम मोदी ने बताया, भारत में आज असीम अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी नए विचार और समाधान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का भविष्य तय करेंगे। आज दुनिया समाधान तलाश रही है और युवाओं में ये समाधान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में आज असीम अवसर हैं। हर युवा को अपने भविष्य को बड़े लक्ष्य के साथ देखना चाहिए, क्योंकि यह उनका समय और अवसर है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि सब मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।

देश में एजुकेशन में पूरा लैंडस्कैप बदल रहा

पीएम मोदी ने बताया आज देश में एजुकेशन में पूरा लैंडस्कैप बदल रहा है। आज देश में 1300 से ज्यादा विश्वविद्यालय हैं। कॉलेज भी बढ़कर 52 हजार हो चुकी है। पिछले कुछ साल में देश को कई IIT, IIM और AIIMS मिले हैं।

Exit mobile version