PM Modi 8931 Days Record : पीएम मोदी ने तोड़ा पूर्व सीएम पवन चामलिंग का रिकॉर्ड, 8931 दिन सरकार चला कर रचा इतिहास

PM Modi 8931 Days Record : भारत की राजनीति में एक बड़ा इतिहास बनाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि दशकों तक लगातार नेतृत्व, जनता का समर्थन और स्थिरता की कहानी भी है। पीएम मोदी अब तक कुल 8,931 दिन सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8,930 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी थी। पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

पीएम मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार सत्ता संभाली थी

पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह लंबे समय तक इस पद पर रहे और अपने कार्यकाल में कभी चुनाव नहीं हारे। 2014 में जब वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने, तो उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद, उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार चुनाव जीते। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।

पीएम मोदी कहते हैं- मां से सीखा सेवा करना

पीएम मोदी ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब राज्य कई बड़ी समस्याओं से गुजर रहा था। भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि इन कठिनाइयों ने उन्हें और मजबूत बनाया और उन्होंने गुजरात को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत की। उन्होंने अपनी मां से सीखा कि गरीबों की सेवा करनी चाहिए और कभी रिश्वत नहीं लेनी चाहिए। इन्हीं बातों को उन्होंने अपने जीवन का मार्ग बताया।

11 सालों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए – पीएम मोदी

पीएम मोदी के अनुसार, उनके कार्यकाल में गुजरात ने कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे में बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का फैसला हुआ, तब देश में भरोसे की कमी थी, लेकिन जनता ने उनका समर्थन किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक मजबूत देश के रूप में उभरा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की महिलाओं, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है, और वे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की इस उपलब्धि की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी का नेतृत्व और उनका लंबे समय का सार्वजनिक जीवन देश में नए बदलाव ला रहा है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों को अधिकार दिलाने, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और भारत की छवि को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने अपने जीवन को देश सेवा में बिताया है और पिछले 24 साल से लगातार काम कर रहे हैं। जनता का उनके प्रति प्यार और समर्थन भी बहुत ज्यादा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन देश और जनता की सेवा का काम है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक, उनका सफर सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने 8,931 दिन तक सरकार के मुखिया के रूप में काम किया है, और इससे पहले सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने 8,930 दिन सेवा दी थी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, और देश के लिए यह गर्व की बात है कि मोदी ने अपनी ईमानदारी और निरंतर सेवा के साथ यह मिसाल कायम की है।

यह भी पढ़े : ईरान निकला अमेरिका का बाप! 23वें दिन पहुंची जंग, ट्रंप का हो गया 310 मिलियन डॉलर का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *