Pimples Remove Remedy : 3 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल स्क्रब, चेहरे से Pimples हो जाएंगे गायब 

Pimples Remove Remedy : महिलाएं अक्सर अपने चेहरे पर pimples और दूसरी त्वचा से जुड़ी परेशानियों से परेशान रहती हैं। यदि आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं और अपनी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। आज हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे कि आप घर पर ही एक अच्छा स्क्रब बना सकती हैं, जो त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करेगा।

घर पर बनाएं घरेलू चीजों से स्क्रब

अधिकतर महिलाएं अपनी त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही, पार्लर में भी कई तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं। यदि आप भी अपनी त्वचा की देखभाल घर पर ही करना चाहती हैं, तो आप एक घर का ही नैचुरल स्क्रब बना सकती हैं। इससे आपकी त्वचा न सिर्फ साफ होगी, बल्कि वह स्वस्थ भी रहेगी। इसके लिए आपको कुछ आसान सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।

स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

  • शहद
  • चावल का आटा
  • ग्लिसरीन
  • नारियल का तेल

घर पर फेस स्क्रब बनाने का तरीका 

घर पर फेस स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले, एक कटोरी में थोड़ा चावल का आटा लें।फिर इसमें शहद और ग्लिसरीन मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर नारियल का तेल डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इस मिश्रण को एक साफ एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। 

होम मेड स्क्रब को कैसे इस्तेमाल करें?

घर पर तैयार किए गए इस स्क्रब का उपयोग आप रात को सोने से पहले कर सकती हैं। चेहरे पर इसे 30 से 40 मिनट तक लगाएं। फिर हल्के हाथों से कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करें। आपको अपने चेहरे में फर्क महसूस होगा। अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि कोई परेशानी न हो।

इस तरीके से आप घर पर ही अपने चेहरे की देखभाल कर सकते हैं और चेहरे की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

चावल के आटे से बने स्क्रॉब के फायदे 

त्वचा के लिए चावल का आता काफी फायदे बंद होता है यह त्वचा को गहराई से साफ करता है और चेहरे की रंगत को भी निखारता है। 

  • चावल का आटा एक सौम्य स्क्रबर (Exfoliator) के रूप में काम करता है, जो रोमछिद्रों को साफ कर मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है।
  • इसमें मौजूद स्टार्च और फेरुलिक एसिड व विटामिन बी त्वचा को टैनिंग से बचाते हैं और गोरा व चमकदार बनाते हैं।
  • यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि यह अतिरिक्त तेल सोखता है और मुंहासे कम करने में मदद करता है।
  • यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा में कसाव लाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।

यह भी पढ़े : Acidity Tablet Side Effects : पेट में गैस बनने पर ज्यादा न खाएं एसिडिटी की गोलियां, डैमेज हो जाएंगे ये अंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *