Site iconSite icon SHABD SANCHI

देवभूमि की रूकी यात्रा, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 4 हजार श्रद्धालु फसे, हेली सेवा भी रोकी गई

उत्तराखंड। उत्तराखंड में लगातार मौसम खराब होने के कारण देवभूमि की यात्रा पर सीधे असर पड़ा है और फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। इतना ही नही हेलीकाप्टर सेवा को भी रोक दिया गया है। जानकारी के तहत केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 4 हजार श्रद्धालु फंस गए है। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के पास केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार पहाड़ धसक रहे है और पत्थर गिर जाने से रास्ता बंद हो गए है।

मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज को देखते हुए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट, तो वही उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ा है और 30 सितंबर तक बारिश की तीव्रता घटने की संभावना है।

मुख्य बातें

Exit mobile version