Site icon SHABD SANCHI

अनूपपुर में मालगाड़ी से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के चचाई थाना क्षेत्र के देवहरा चौकी अंतर्गत संजय नगर से सामने आ रही है। मीडिया खबरों के तहत गुरूवार-शुक्रवार की देर रात वाहन डीजे का सामान खाली करके लौट रहा था और मानव रहित (फाटक रहित) रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद मालगाड़ी पिकअप को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

गांव लौट रहे थें पिकअप सवार

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग डीजे का सामान खाली करने के बाद संजय नगर से चकेठी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अमरकंटक थर्मल पावर प्लांट की ओर से कोयले से लदी मालगाड़ी आ रही थी। बताया जा रहा है कि सामने से एक कार आने के कारण मौके पर स्थिति उलझ गई। इसी बीच पिकअप मालगाड़ी से टकरा गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रवि वर्मा निवासी चकैठी गांव के रूप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटा प्रशासन

रेलवे लाइन में हुए इस हादसे की जानकारी लगने पर स्थानिय पुलिस एवं रेल्वे के अधिकारी मौके पर पहुचे। वे घटना को लेकर जांच कर रहे है, हांलाकि अधिकारियों के तरफ से अभी तक अधिकारिक रूप से बयान सामने नही आया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाऐगा।

Exit mobile version