नीमच। नेशनल हाई-वे में तीन वाहनों के टकरा जाने से 3 लोगो की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नीमच जिले के सरवानिया निवासी लखन मालू 40 वर्ष, उनकी पत्नी सविता (डॉली) मालू 36 वर्ष एवं पिकअप चालक ग्राम भूनियाखेड़ी निवासी बसंतीलाल प्रजापत 30 वर्ष के रूप में की गई है। यह हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात हुआ है। सूचना पर पहुची पुलिस मृतकों के शवों को वाहन से निकालने के बाद अस्पताल ले गई और हादसे को लेकर जांच कर रही है।
ऐसे हुआ हादसा
जो जानकारी आ रही है उसके तहत एमपी के नीमच निवासी मालू परिवार के लखन मालू और उनकी पत्नी देर चित्तौड़गढ़ से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर नीमच लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार राजस्थान के निंबाहेड़ा बायपास पर बडौली माधोसिंह मार्ग के चौराहा पर पहुची तो कार खड़े पिकअप से टकरा गई, इसी बीच पीछे से आ रही थार गाड़ी कार को टक्कर मार दिया। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, तो वही इस हादसे में पत्नी तथा पिकअप वाहन के चालक की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा काफी विभात्स था और कार पूरी तरह से पिचक गई।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

