ईरान जंग का असर: महंगा हो गया पेट्रोल!

Petrol Price Hike: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल (Power Petrol Price Hike) की कीमतें शुक्रवार को ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। यह बढ़ोतरी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (Iran Israel War Impact In India) के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से की गई है।

यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं। प्रीमियम पेट्रोल BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95 के नाम से बिकता है। वहीं सामान्य पेट्रोल पुराने दाम पर ही मिलता रहेगा। फिलहाल इनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत क्यों बढ़ी?

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़त के पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। सामान्य पेट्रोल के मुकाबले यह पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा।

आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि बेस फ्यूल यानी सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में आम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की थी। प्रीमियम फ्यूल की बिक्री कुल पेट्रोल बिक्री का एक छोटा हिस्सा होती है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं।

सरकार ने नहीं बढ़ाए पेट्रोल के दाम

ईरान इजराइल जंग का असर सीधा क्रूड ऑयल की सप्लाई पर पड़ा है और दुनिया का कोई भी देश इस विपदा से अछूता नहीं है. पाकिस्तान में 25% अमेरिका में 24% चाइना में 10%, फ़्रांस में 10% और ऑस्ट्रेलिया में 32% तक दाम बढे हैं लेकिन भारत सरकार ने क्रूड ऑयल की कीमत दोगुनी होने के बाद भी सामान्य पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रख.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *