Site icon SHABD SANCHI

सतना में एएनएम के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Petrol bomb attack on ANM’s house in Satna: सतना जिले के नागौद कस्बे में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अस्पताल चौराहा स्थित एएनएम रमा गौतम के सरकारी आवास पर पेट्रोल बम से हमला हुआ।

इस हमले में घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेज धमाके की आवाज से रमा गौतम और उनके बेटे उज्जवल की नींद खुली, लेकिन दहशत के कारण वे बाहर नहीं निकले और तुरंत नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले उज्जवल गौतम का कार्तिकेय सिंह नामक युवक से विवाद हुआ था। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते कार्तिकेय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश युवक भागते नजर आए हैं। शिकायत पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version