Peddi Budget: साउथ फिल्म के सुपरस्टार Ram charan की आने वाले फिल्म Peddi अपने बड़े बजट को लेकर इन दिनों चर्चा में देखी जा रही है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म का बजट करीब 350 करोड रुपए के आसपास का बताया जा रहा है ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी लागत वाली फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित माना जाए इसके लिए उन्हें कितनी कमाई करनी होगी। यही कारण है की फिल्म की रिलीज होने से पहले फिल्म के बिजनेस को लेकर चर्चा हो रही है।
Peddi Budget क्यों चर्चा का विषय?
Ram charan की इस फिल्म Peddi का बजट लगभग 350 करोड रुपए है यह राशि मुख्य रूप से फिल्म के निर्माण पर खर्च की जाने वाली राशि बताई जा रही है। हालांकि बड़े बजट की फिल्मों में प्रिंट प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे एक्स्ट्रा खर्च भी शामिल होते हैं जिससे कुल लागत और भी बढ़ सकती है। फिल्म director की तरफ से आधिकारिक जानकारी में अभी तक इसके अंतिम बजट को लेकर कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़े: Bhojpuri Actress Akshara Singh की Fees और Net Worth कितनी?
Peddi फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई जरूरी
फिल्म इंडस्ट्री में केबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही निर्माता की कमाई का हिस्सा नहीं होता ह। थिएटर से मिलने वाली राशि का एक हिस्सा भी फिल्म निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर को मिलता है। यही कारण है कि 350 करोड रुपए वाली बजट वाले फिल्म को थिएटर से सुरक्षित स्थिति में पहुंचने के लिए लगभग 650 से 750 करोड रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करना पड़ सकता है। यह इंडस्ट्री के बिजनेस मॉडल पर आधारित बताया जा रहाहै।
प्री-रिलीज बिजनेस से कितना कम हो सकता है रिस्क
इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिजिटल सेटेलाइट ऑडियो और अन्य चीजों के जरिए भी अच्छी कमाई हासिल की है कुछ रिपोर्टर्स में तो ऐसा दावा किया गया है कि यह फिल्म प्री रिलीज बिजनेस में लगभग 350 करोड रुपए या फिर उससे अधिक की रिकवरी हासिल कर चुकी है। इस आंकड़े की ऑफिशियल पोस्टिंग निर्माता की तरफ से नहीं की गई यदि यह दावा सही साबित हो जाता है तो थीएट्रिकल कलेक्शन पर दबाव कम हो सकता है।
Peddi budget में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
अब तक फिल्म निर्माता की ओर से बजट और प्री रिलीज डील आंकड़ों को लेकर कोई विस्तृत ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है ऐसे में अंतिम बिजनेस की तस्वीर में फिल्म के रिलीज और शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद ही स्पष्ट होगा।
ये भी पढ़े: Maa Behen Review: समाज की छोटी सोच पर करारा जवाब देती है, ये मूवी…
इसपर ट्रेड एक्सपर्ट क्या मानते हैं?
बड़े बजट की फिल्मों की सफलता केवल थिएटर कलेक्शन से ही निर्धारित नहीं होती है। OTT, satellite, music और विदेश से होने वाले फिल्म की कमाई भी इनकम की कुल कारोबार का हिस्सा होती है। इसलिए किसी भी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का अंतिम आकलन केवल उसके बॉक्स ऑफिस या थिएटर कलेक्शन के आधार पर नहीं होता है ।

