PayPal के 2026 प्रॉफिट अनुमान में गिरावट और नए CEO की घोषणा..

PayPal के 2026 प्रॉफिट अनुमान में गिरावट और नए CEO की घोषणा..

PayPal ने मंगलवार को 2026 के लिए लाभ profit में अनुमानित गिरावट की चेतावनी दी और साथ ही कंपनी की कमान बदलने की घोषणा की थी, जिससे उसके शेयरों में तेज गिरावट देखी गई। PayPal की यह चाल तब आई है जब कंपनी के चौथे तिमाही के परिणाम विश्लेषक की उम्मीदों से नीचे रहे हैं और वैश्विक डिजिटल भुगतान बाजार में competitors में तेज होती जा रही है।

PayPal के 2026 प्रॉफिट अनुमान में गिरावट और नए CEO की घोषणा..

कम लाभ अनुमान और कमजोर Q4 परिणाम

PayPal ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में अपने मुनाफे और राजस्व दोनों में बाज़ार की अपेक्षाओं से कम प्रदर्शन दर्ज किया था। कंपनी का समायोजित लाभ प्रति शेयर $1.23 ही रहा, जबकि विश्लेषक का अनुमान $1.28 था। इसी तरह, राजस्व $8.68 बिलियन तक रहा, जो कि उम्मीद से थोड़ा कम ही रहा। इसके साथ ही 2026 के लिए प्रॉफिट पूर्वानुमान में भी कंपनी ने संकेत दिया कि विकास अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगा, जबकि बाजार की उम्मीद लगभग 8% वृद्धि थी। लेकिन कंपनी ने केवल मामूली वृद्धि या थोड़ा गिरावट का संकेत दिया है।

ये भी पढ़े : जनवरी में फैक्ट्री विस्तार बढ़ा, PMI बावजूद उद्योग भरोसा कमजोर

शेयरों में बड़ी गिरावट

इन कमजोर आंकड़ों और मार्गदर्शन के कारण PayPal के शेयर प्री-मार्केट में करीब 9% से लेकर 15 से 17% तक गिर गए, निवेशकों को अब चिंता है कि कंपनी पर बिग टेक और अन्य फिनटेक प्रतिस्पर्धियों का दबाव बढ़ रहा है, खासकर हाई-मार्जिन वाले “branded checkout” बिजनेस में। विशेषज्ञों ने कहा कि उपभोक्ता खर्च में नरमी और उच्च ब्याज दरों के बीच PayPal की वृद्धि धीमी हुई है, जिससे Holiday सीज़न के दौरान भी उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो सकी है।

नेतृत्व परिवर्तन, नए CEO का स्पष्टीकरण

PayPal ने Enrique Lores को 1 मार्च 2026 से अपना नया President और CEO नियुक्त करने की घोषणा की है। Lores पहले HP Inc. के CEO और PayPal के बोर्ड के सदस्य थे। वर्तमान CEO Alex Chriss को कंपनी के बोर्ड के विचार के अनुसार “परिवर्तन की गति” धीमी रहने के कारण हटाया दिया गया। शार्ट-टर्म में CFO और COO Jamie Miller अंतरिम CEO के रूप में काम करेंगे जब तक Lores पद ग्रहण नहीं कर लेते हैं। साथ ही David W. Dorman को Independent Board Chair नियुक्त किया गया है, जो प्लानिंग को मजबूत करता है।

क्या चुनौतियाँ PayPal के सामने हैं?

विश्लेषक ने बताया कि PayPal के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह अपने बिक्री और उच्च-लाभ वाले branded checkout कारोबार को फिर से स्पीड दे, यह वही सेक्टर है जहां Apple, Google जैसे बड़े तकनीकी खिलाड़ी भी तेजी से विस्तार कर रहे हैं, जिससे PayPal के बाजार हिस्सेदारी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ता खर्च में नरमी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी और लेनदेन ऑप्शन्स का उभरना PayPal के प्लानिंग और फैसलों को चुनौती दे रहा है।

ये भी पढ़े : Budget 2026 के चलते Nifty 50 में तेज़ गिरावट, मार्केट में दबदबा..

भविष्य की राह, उम्मीद और रणनीति

कंपनी ने संकेत दिया है कि वह ब्रांडेड चेकआउट की वृद्धि को बहाल करने, प्रोडक्ट इनोवेशन पर जोर देने और लागत संरचना को प्रबंधित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। नए CEO के तहत यह उम्मीद की जा रही है कि PayPal अपने लाभ और शेयरधारक विश्वास को पुनर्जीवित करेगा। विश्लेषक नजर रख रहे हैं कि नया नेतृत्व कंपनी को एक स्थिर और विकास मोड में वापस ला पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *