Site iconSite icon SHABD SANCHI

Satna News : अस्पताल में बेड पर शराब पीने से टोका तो मरीज ने डॉक्टर पर दागा कट्टा, बाल-बाल बची जान

Patient fires at doctor in Satna after being stopped from drinking alcohol on bedPatient fires at doctor in Satna after being stopped from drinking alcohol on bed

Patient fires at doctor in Satna after being stopped from drinking alcohol on bed

Patient fires at doctor in Satna after being stopped from drinking alcohol on bed: मध्यप्रदेश के सतना जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार की आधी रात को एक सिरफिरे मरीज ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए मरीज को जब ड्यूटी डॉक्टर ने बेड पर बैठकर शराब पीने से मना किया, तो उसने बाहर निकलकर कट्टे से फायर झोंक दिया। इस हमले में डॉक्टर बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपी वारदात के बाद अपनी बाइक से फरार हो गया।

इलाज के बहाने नशाखोरी, टोका तो की गाली-गलौज
जानकारी के अनुसार, कोठी रमपुरवा निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से कमजोरी के चलते मेडिकल वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वह अपने बेड पर बैठकर खुलेआम शराब पी रहा था। वार्ड स्टाफ की सूचना पर जब ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय ने मौके पर पहुँचकर उसे मना किया, तो शिवम आपा खो बैठा। उसने डॉक्टर और वार्ड बॉय के साथ जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

अस्पताल के गेट पर कट्टे से फायरिंग, दहशत में मरीज
विवाद के बाद जब डॉक्टर वहां से जाने लगे, तो आरोपी शिवम भी पीछे-पीछे अस्पताल के बाहर पहुँच गया। उसने अपनी बाइक स्टार्ट की और अचानक कट्टा निकालकर डॉक्टर दीपक पांडेय पर फायर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली डॉक्टर के बेहद करीब से गुजरी। इस फायरिंग के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से बाइक चलाकर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी
बीएमओ डॉक्टर ए.के. राय ने बताया कि आरोपी मरीज अक्सर इलाज के दौरान लापरवाही करता था और बोतल चढ़वाने के बाद घर भाग जाता था। घटना की रात उसने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। डॉक्टर की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन की लिखित शिकायत पर उचेहरा टीआई सतीश मिश्रा ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी शिवम की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version