Pati Patni Aur Woh Do Review: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वह दो को लेकर सोशल मीडिया फिल्म रिएक्शंस देने वाले लोगों ने अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, Wamiqa Gabbi और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का मुख्य विषय इसकी रिलेशनशिप कॉमेडी और ओवरलोडेड स्क्रीन प्ले को बताया जा रहा है।
Pati Patni Aur Woh Do की कहानी?
हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म Pati Patni Aur Woh Do एक शादीशुदा व्यक्ति की जिंदगी की कहानी है जहां गलतफहमियां रिश्तों का दबाव और लगातार बदलती स्थिति कॉमेडी का मोड़ ले लेती है। फिल्म को एक कॉमेडी आफ एरर्स के रूप में देखा गया है। कहानी में कई सारे रोल जोड़े गए हैं जिससे कहीं जगह फिल्म की गति धीमी महसूस हो रही है हालांकि कुछ ऐसे भी सीन है जहां लोग देख कर एंटरटेन हो रहे हैं। लेकिन पूरी फिल्म एक समान तरह का प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है।
ये भी पढ़े: पहले पार्ट मुकाबले आधा भी नहीं कमा पाएगी Pati Patni Aur Woh 2 film….
फिल्म में Ayushmann Khurrana की एक्टिंग मजबूत
इस फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा आयुष्मान खुराना की कॉमेडी टाइमिंग को बताया जा रहा है उनकी बातचीत करने की शैली और स्क्रीन प्रेजेंट्स कई सारे कमजोर हिस्से को संभालने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा फिल्म में सारा अली खान और Wamiqa Gabbi मैं भी अपने किरदारों को हल्के और आसान अंदाज में बेखुबी निभाया है। मेकर्स ने फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बनाने पर ज्यादा ध्यानदिया है।
Pati Patni Aur Woh क्यों कहा गया “The Perils of Excess
फेमस समाचार पत्र The Hindu की एक एनालिसिस रिपोर्ट में कहा गया की फिल्म जरूर से ज्यादा चीज एक साथ दिखाने की कोशिश करतीहै। फिल्म मैं कॉमेडी रिलेशनशिप ड्रामा और सोशल मैसेज के साथ साथ रोमांस भी दिखाया गया है। इस कारण से फिल्म कई जगह जरूर से ज्यादा लंबी और उलझी हुई लगती है। फिल्म को व्यापक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है लेकिन कई रिएक्शंस के अनुसार स्क्रीन प्ले अधिक संतुलित हो सकता है।
फिल्म रिव्यू पर सोशल मीडिया पर भी शुरू हुई बहस
Pati Patni Aur Woh Do फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया की कहानी रिश्ते में धोखे को हल्के तरीके से दिखती है हालांकि फिल्म की टीम इन सभी आरोप को गलत बताती है। आयुष्मान खुराना ने अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा की फिल्म केवल मनोरंजन और गलतफहमियों पर आधारित कॉमेडीहै। मार्क्स का कहना है कि इसका उद्देश्य किसी भी रिश्ते को गलत तरीके से बताना नहीं है।
ये भी पढ़े: इकलौते इंसान जिनके Ajay Devgn पैर छुआ करते थे, 37 की उम्र का फासला.. दोस्ती
फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं?
अगर ऑडियंस इस फिल्म से हल्की-फुल्की कॉमेडी और बड़े लेवल का मनोरंजन पसंद करते हैं तो वह इस फिल्म को अवश्य देखें उन्हें यह फिल्म पसंद आ सकती है लेकिन जो लोग मजबूत कहानी और संतुलित कॉमेडी की उम्मीद करते हैं उन्हें फिल्म का हिस्सा कमजोर लग सकता है।

