सतना। एमपी में शुक्रवार को हार्ट-अटैक से मौत होने के दो ऐसे मामले सामने आए, जब लोगो के समक्ष स्वस्थ दिखने वाले चन्द्र मिनटों में ही गिरे और वे मौत की नींद सो गए। ऐसा ही एक घटना सतना जिले के उचेटरा रेल्वे स्टेशन से सामने आ रही है। यहां शटल फास्ट पैसेंजर ट्रेन उंचेहरा रेल्वे स्टेशन पहुची थी और ट्रेन से उतरे के दौरान एक युवक ट्रेन से उतरते ही प्लेटफार्म में गिर गया। ट्रेन में सवार यात्रियो ने तत्काल उठा कर प्लेट फार्म में लिटाकर उसे सीने में पम्प करते रहे, लेकिन उसमें कोई हरकत नही हुई। जिस पर उसे उंचेहरा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए।
सुसराल जा रहा था युवक
मृतक की पहचान विनोद कोरी पिता नत्थू लाल कोरी 38 वर्ष निवासी अमदरा के रूप में की गई है। वह अपनी पत्नी उषा देवी कोरी के साथ अपनी ससुराल गढ़ी टोला उंचेहरा जा रहा था। उंचेहरा रेल्वे स्टेशन में ट्रेन से उतरते समय वह नीेचे गिरा और उसकी सांसे थम गई। प्रांरभिक जांच में हार्ट-अटैक से मौत बताई जा रही है।
प्रवचन सुनते महिला को आ गई मौत
दूसरी घटना मध्य प्रदेश के ही डबरा से सामने आ रही है। यहा इटावा जिले के लखना नगर एमपी के डबरा में आचार्य प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा मे शमिल हुई 65 साल की महिला हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला बुधवार को अपनी ननद के आमंत्रण पर डबरा पहुची थी और दो दिनों से कथा सुन रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे कथा शुरू होने से पहले पुष्पा देवी सोनी कथा पंडाल में अपनी जगह पर बैठी थीं। तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। साथ मौजूद लोगों ने सीपीआर देने का प्रयास किया और उन्हें कथा स्थल पर बने अस्थाई अस्पताल ले गए। अस्थाई अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया।

