Site iconSite icon SHABD SANCHI

Delhi New Mayor : प्रवेश वाही बने दिल्ली के महापौर, मोनिका पंत डिप्टी मेयर

Delhi New Mayor : दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। सीनियर पार्षद परवेश वाही दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ज़हीर को भारी अंतर से हराया। मेयर चुनाव में कुल 165 MP, MLA और पार्षदों ने वोट किया। सभी वोट सही पाए गए। परवेश वाही को 156 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ज़हीर को सिर्फ़ 9 वोट मिले। इस तरह, परवेश वाही 147 वोटों के बड़े अंतर से जीते। डिप्टी मेयर पद के लिए अलग से कोई वोट नहीं हुआ और BJP की मोनिका पंत बिना किसी विरोध के चुनी गईं।

AAP ने चुनाव का बायकॉट किया। Delhi New Mayor

इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का बायकॉट किया। वोटिंग के दौरान पार्टी के पार्षद, MP और MLA सदन से गैरहाजिर रहे। हालांकि, पार्टी ने स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टैंडिंग कमेटी की तीन सीटों के लिए सिर्फ़ तीन नॉमिनेशन फाइल किए गए थे। इनमें दो BJP पार्षद और एक AAP पार्षद शामिल हैं। ऐसे में तीनों सदस्यों का बिना वोटिंग के चुनाव तय माना जा रहा है। इसी वजह से AAP ने इस प्रोसेस में हिस्सा लेने का फैसला किया है ताकि उसका एक सदस्य कमेटी में पहुंच सके।

MCD मेयर चुनाव का क्या है गणित? Delhi New Mayor

MCD में कुल 273 वोट हैं, जिसमें 249 पार्षद, 7 MP, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 नॉमिनेटेड MLA शामिल हैं। बहुमत के लिए 137 वोटों की ज़रूरत होती है। एक वार्ड खाली होने की वजह से अभी 249 पार्षद हैं। इस चुनाव में 165 वोट पड़े, जो सभी वैलिड थे। BJP को 156 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 9। BJP के पास कुल 123 पार्षद हैं। इसके अलावा, उसे 7 MP और 11 MLA का सपोर्ट है।

स्वाति मालीवाल ने पूरा समीकरण सुलझा दिया है।

स्वाति मालीवाल के हाल ही में BJP में शामिल होने के बाद, पार्टी के कुल सपोर्ट वोट 142 हो गए, जो बहुमत से ज़्यादा हैं। दूसरी पार्टियों में आम आदमी पार्टी के 100 पार्षद, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षद, कांग्रेस के नौ पार्षद, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के एक पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। नए मेयर, परवेश वाही, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में तीन बार ज़ोन चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है और अभी रोहिणी B वार्ड से पार्षद हैं।

Exit mobile version