Site icon SHABD SANCHI

‘देश के तैयार रहना है’, पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी बोले- ‘ईरान, इस्राइल, अमेरिका से बात कर रहे हैं..’

PM Modi Speech Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया संकट पर मंथन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति हमारे लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि वहां के हालात ने व्यापार के रास्तों को प्रभावित किया है और हमें सावधान, सतर्क और तैयार रहना चाहिए। मोदी ने कहा कि भारत के सामने अनपेक्षित चुनौतियां हैं, जैसे पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर असर पड़ा है। गल्फ क्षेत्र में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जिनकी जिंदगी और रोजी-रोटी भारत के लिए चिंता का विषय है। होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय नाविक भी चिंता का कारण हैं।

पीएम मोदी ने कहा- ‘हम सभी देशों के साथ संपर्क में हैं’

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा है और वह गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार संपर्क में है। हमारा मकसद बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में शांति लाना है। इस युद्ध ने पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है, और भारत भी इससे प्रभावित है। इस स्थिति में जरूरी है कि भारत की संसद से शांति और बातचीत की आवाज पूरे विश्व में पहुंचाई जाए।

हमारे कई जहाज होमुर्ज में फंसे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि होर्मुज में भारत के कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में चालक दल के भारतीय सदस्य शामिल हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि भारत की उच्च सदन से शांति और संवाद की आवाज पूरे विश्व में पहुंचे। उन्होंने कहा कि युद्ध की शुरुआत से ही उन्होंने पश्चिम एशिया के अधिकांश देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो दौर की बातचीत की है। उनका लक्ष्य क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए कूटनीति के माध्यम से संपर्क बनाए रखना है।

पीएम मोदी ने कहा- तीनों देशों से बात हो रही है

पीएम मोदी ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से ही उन्होंने पश्चिम एशिया के कई देशों के नेताओं से बात की है। भारत ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में है। हमारा लक्ष्य, संवाद और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हॉर्मुज की नदियों में जहाजों पर हमले और इस रास्ते में रुकावटें अस्वीकार्य हैं। भारत इन हमलों का विरोध करता है और भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारत का मानना है कि इन मुद्दों का हल बातचीत से ही निकलेगा।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा, “हम ईरान, इस्राइल और अमेरिका के साथ संपर्क में हैं। हमारा उद्देश्य संवाद के जरिए क्षेत्र में स्थिरता और शांति बहाल करना है। हमने होर्मुज को खोलने के लिए भी बात की है। वहां पर हमला अस्वीकार्य है। भारत नागरिकों, असैन्य ढांचों और ऊर्जा से जुड़ी बुनियादी संरचनाओं पर हो रहे हमलों का विरोध कर रहा है।”

संकट की स्थिति में देश तैयार रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत उन सभी जहाजों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा है जो तेल, गैस और उर्वरक जैसे जरूरी सामानों को ले जाते हैं। भारत ने अपने कदम मजबूत किए हैं और इन प्रयासों को तेज कर रहा है। हम चाहते हैं कि भारत तक जरूरी सामान सुरक्षित पहुंचें, चाहे कोई भी संकट हो। हमारे हौसले और कोशिशें हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पास पर्याप्त क्रूड ऑयल का भंडारण है और निरंतर आपूर्ति का इंतजाम है। सरकार का लक्ष्य है कि हमें एक ही स्रोत पर निर्भर रहकर नहीं चलना पड़े, इसलिए घरेलू गैस सप्लाई के लिए LPG के साथ-साथ PNG पर भी जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Raghav Chadha BJP Joining : बीजेपी ज्वाइन कर रहें राघव चड्ढा, संजय सिंह बोले- ‘…तो उनके खिलाफ खड़े होंगे’

Exit mobile version