Site iconSite icon SHABD SANCHI

Paresh Rawal The Taj story Teaser Controversy: एक ऐसा टीज़र जो इतिहास पर सवाल खड़ा करता है?

Paresh Rawal The Taj story Teaser ControversyParesh Rawal The Taj story Teaser Controversy

Paresh Rawal The Taj story Teaser Controversy

Paresh Rawal The Taj story Teaser Controversy: कुछ धरोहर केवल पत्थर नहीं होती हमारी पहचान भी होती है’ और ऐसे ही टैगलाइन के साथ द् ताज स्टोरी की झलक सामने आई है। जी हां, परेश रावल अभिनीत फिल्म द ताज स्टोरी का टीजर लॉन्च हो चुका है और टीजर में कुछ ऐसे वाक्य सुनाई दे रहे हैं जो जल्द ही विवादों की जद् में आ सकते हैं।

Paresh Rawal The Taj story Teaser Controversy

जी हां, द ताज स्टोरी के टीजर में परेश रावल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘ताजमहल दुनिया की सबसे बड़ी धरोहरों में से एक है, कुछ के लिए यह मकबरा है और कुछ के लिए यह मंदिर’ यह संवाद साफ तौर से इस बात पर इशारा करता है की मूवी में ताजमहल को प्रेम, वास्तु कला या शाश्वत सौंदर्य के रूप में नहीं दिखाया गया बल्कि ऐसा कंटेंट तैयार किया जा रहा है जो विवाद को जन्म देगा।

टीज़र या ऐतिहासिक धरोहर पर विवाद की शुरूआत

बता दे द ताज स्टोरी आने वाली एक महत्वपूर्ण फिल्म है जिसका टीजर हाल ही में लॉन्च किया गया है। हालांकि निर्देशक पहले ही बता चुके हैं की मूवी पूरी तरह से कल्पना पर आधारित है और इससे जबरदस्ती विवादों से ना जोड़ें। परंतु मूवी के टीजर में कुछ ऐसे डायलॉग इस्तेमाल किए गए हैं जो ना चाहते हुए भी आने वाले समय में विवादों को जन्म देंगे। टीजर भले ही काफी भव्य प्रतीत होता है परंतु संगीत और सेनामैटोग्राफी काफी रहस्यमयी है जो दर्शक के मन में जिज्ञासा पैदा करते हैं।

और पढ़ें: राजवीर जवांदा को उनके पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई

द ताज स्टोरी स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट

बात करें इस मूवी के कलाकारों की तो इस मूवी में परेश रावल मुख्य कलाकार के रूप में दिखाई देंगे। इसमें साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ, नामित दास जैसे नाम भी शामिल है। मूवी में संगीत राहुल देवनाथ और रोहित शर्मा ने दिया है। हालांकि निर्देशक को पहले से पता था कि यह मूवी ऐतिहासिक और विवादास्पद होने वाली है परंतु फिर भी निर्देशक ने रिस्क लेते हुए इस मूवी को बनाया है हालांकि मेकर्स का कहना है की मूवी की हर छोटी चीज दर्शकों की संवेदनाओं को छूएगी।

बता दें द् ताज स्टोरी के टीज़र से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। ऐसे में आने वाले समय में हो सकता है मूवी को सेंसरशिप, विरोध, बैन इत्यादि से गुजरना पड़े। हालांकि यह देखना रोचक होगा कि इस पर राजीनीतिक और धार्मिक समूह क्या प्रतिक्रिया देते हैं?

कुल मिलाकर द ताज स्टोरी का टीजर केवल एक प्रमोशनल क्लिप है परंतु इस प्रमोशन क्लिप ने बॉलीवुड के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। यह मूवी 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है अब देखना यह होगा कि क्या यह मूवी बिना विवादों के रिलीज होती है या बहस और ज्यादा बढ़ती है?

Exit mobile version