Site icon SHABD SANCHI

रीवा के समदड़िया गोल्ड में लिफ्ट गिरने से मची अफरा-तफरी, कई घंटे फंसे रहे बुजुर्ग, उपमुख्यमंत्री से शिकायत

Panic ensues after a lift falls at Samadariya Gold in Rewa

Panic ensues after a lift falls at Samadariya Gold in Rewa

रीवा शहर के सिरमौर चौराहा स्थित समदड़िया गोल्ड परिसर में शनिवार सुबह लिफ्ट गिरने की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसके दौरान लिफ्ट के भीतर एक बुजुर्ग व्यक्ति फंस गए और उन्हें कई घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस गंभीर घटना के बाद परिसर में रहने वाले नागरिकों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। रहवासियों ने समदड़िया बिल्डर्स पर नियमित मेंटेनेंस न कराने और सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है।

इस सिलसिले में आक्रोशित रहवासियों ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अमहिया थाने में भी आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रहवासियों का मुख्य आरोप है कि इस आवासीय परिसर में नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भवन किराये पर दिए गए हैं और व्यावसायिक उपयोग के वास्ते बिल्डिंग के मूल ढांचे (स्ट्रक्चर) के साथ भी छेड़छाड़ की गई है, जिससे उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते रखरखाव और सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा और भीषण हादसा हो सकता है।

Exit mobile version