Pakistan T20 WC Semi Final Chances: ICC T20 WC 2026 के Super 8 में एंट्री लेने के बाद पाकिस्तान इंग्लैंड (Pakistan Vs England) मैच 2 विकेट से हार गया. अब पाकिस्तान का सेमि फ़ाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है, Pakistan अभी टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं हुई है लेकिन उसके अनुसार बाकी टीमों के मैच के समीकरण नहीं बनें तो इस लीग से पाकिस्तान को टाटा बाय बाय करना पड़ सकता है. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी कम हैं.
पाकिस्तान ने अबतक Super 8 2 मैच खेले हैं और इंग्लैंड भी 4 पॉइंट्स पूरे करके सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई है अब दूसरे स्पॉट के लिए Pakistan Vs Sri Lanka के बीच जो जीतेगा उसे जगह मिलेगी। फ़िलहाल पाकिस्तान का 2 मैचों में सिर्फ 1 पॉइंट है. पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से रद्द हो गया था. और टीम का नेट रन रेट -0.461 है. पाकिस्तान का आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होना है. न्यूजीलैंड के दो मैच बाकी हैं. एक श्रीलंका और एक इंग्लैंड के खिलाफ.
पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी?
How will Pakistan reach the semi-finals: PAK को SL को हराना ही होगा. जिससे टीम के 3 पॉइंट्स हो जाएंगे. साथ ही ये मनाना होगा कि SL और ENG दोनों NZ को भी हरा दें. इससे न्यूजीलैंड सिर्फ 1 पॉइंट पर रह जाएगा. श्रीलंका 2 पर, और पाकिस्तान 3 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
अगर न्यूजीलैंड अपने दो में से एक मैच जीते, और पाकिस्तान श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हरा दे. ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 3-3 पॉइंट्स हो जाएंगे. और पाकिस्तान बेहतर NRR से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन पाकिस्तान को बड़े मार्जिन की भी जरूरत है
कुल मिलाकर, पाकिस्तान की किस्मत अब दूसरे टीमों के हाथ में है. उन्हें पहले श्रीलंका को हराना तो होगा ही, उसके बाद न्यूजीलैंड के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा. टीम के पास अभी भी मैथेमैटिकल चांस है, लेकिन वो भी बहुत कम है.

