Site iconSite icon SHABD SANCHI

PAK vs AUS: वनडे में पाकिस्तान ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इंडिया ऑस्ट्रेलिया टीम की बनी हिस्सा

PAK vs AUS : ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 शुरू होने में बस एक साल से थोड़ा ज़्यादा समय बचा है, ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के पास अपनी तैयारियों को पक्का करने के लिए ज़्यादा समय नहीं है। पाकिस्तान, जो पिछले कुछ समय से लगभग हर फॉर्मेट में खराब परफॉर्म कर रहा है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की ODI सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी के मैदान पर खेला जा रहा है। जब पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी टॉस करने मैदान पर उतरे, तो पाकिस्तान ने ODI क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो पहले सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया ही हासिल कर पाए थे।

पाकिस्तान 1000 ODI मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनी | PAK vs AUS

ODI फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। टीम इंडिया ने कुल 1075 ODI खेले हैं, जिसमें 571 जीते और 450 हारे हैं। इसके अलावा 10 मैच टाई रहे जबकि 44 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा मैच खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर है। अब तक उन्होंने ODI फ़ॉर्मेट में कुल 1020 मैच खेले हैं और उसमें से उन्होंने 617 मैच जीते हैं और 358 मैचों में हार का सामना किया है। जबकि 35 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका, 9 मैच टाई रहे। अब पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जो 1000 ODI मैच खेलने में सफल रहा है। इनमें से पाकिस्तानी टीम ने 527 मैच जीते जबकि उन्हें 442 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

सबसे ज़्यादा ODI मैच खेलने वाली टीमें | PAK vs AUS

भारत – 1075 मैच
ऑस्ट्रेलिया – 1020 मैच
पाकिस्तान – 1000 मैच
श्रीलंका – 943 मैच
वेस्टइंडीज़ – 897 मैच

दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में एक-एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है।

रावलपिंडी में खेले जा रहे सीरीज़ के पहले ODI में पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफ़रीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पाकिस्तान ने 21 साल के लेफ्ट-आर्म स्पिनर अराफात मिन्हास को ODI डेब्यू का मौका दिया है, जो पहले चार T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 19 साल के अग्रेसिव बैट्समैन ओलिवर पाइक को ODI डेब्यू का मौका दिया है। दोनों प्लेयर्स के परफॉर्मेंस पर सबकी नज़र रहेगी।

Exit mobile version