Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News : कोठी तालाब में मिट्टी खुदाई के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी मालिक पर शव छिपाने का आरोप

Painful death of a young man while digging soil in RewaPainful death of a young man while digging soil in Rewa

Painful death of a young man while digging soil in Rewa

रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी तालाब में बुधवार को मिट्टी खुदाई के दौरान हुए एक हादसे में श्रमिक रोहित पटेल निवासी ग्राम पाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिन्होंने खुदाई कार्य में लगी जेसीबी के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद जेसीबी मालिक ने उन्हें सूचना दिए बिना ही शव को अस्पताल की मर्चुरी में शिफ्ट करवा दिया और घंटों बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतक के रिश्तेदारों ने उचित जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया था, जिसके बाद आज पुलिस दोबारा उन्हें समझाइश देने के प्रयास में जुटी है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं; कुछ लोगों का कहना है कि रोहित की मौत जेसीबी की चपेट में आने से हुई है, तो कुछ इसे मिट्टी में दबने का हादसा बता रहे हैं। मृतक के परिजन का आरोप है कि रोहित जेसीबी मालिक मोनी खान के साथ काम करता था, लेकिन हादसे के बाद जिस तरह गुपचुप तरीके से शव को अस्पताल पहुँचाया गया, वह मामले को संदिग्ध बनाता है। पीड़ित पक्ष अब बिछिया पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं इस हंगामे के चलते अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही।

Exit mobile version