Site iconSite icon SHABD SANCHI

महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला! सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला

मुंबई। मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबेर अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास दो सिक्योरिटी गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन ड्यूटी पर तैनात थे। आरोपी आया और मस्जिद का रास्ता पूछा। कुछ समय बाद वह दोबारा लौटा। उसने एक गार्ड से धर्म पूछने के बाद अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। जब गार्ड ऐसा नहीं कर पाया, तो उस पर भी हमला कर दिया गया।

आरोपी जैब जुबैर अंसारी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, महाराष्ट्र ATS ने उसके घर से ISIS से जुड़े नोट्स, एक लैपटॉप और कुरान की 3 कॉपियां बरामद की हैं।

जांच में जुटी पुलिस, इलाके में बढ़ा तनाव

बढ़ते विवाद और चर्चाओं के बीच फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना के बाद इलाके भर में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Exit mobile version