एमपी। पयर्टन के क्षेत्र में एक बार फिर मध्यप्रदेश गौरन्वित हुआ है, यू कहा जाए कि मध्यप्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजनरी नेतृत्व और प्रदेश में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम रहा कि जर्मनी के बर्लिन में आयोजित आईटीबी बर्लिन ट्रैवल मार्ट में प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को प्रतिष्ठित ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणन नीदरलैंड स्थित ग्रीन डेस्टिनेशंस फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है, जो ग्लोबल सस्टेनेबल टूरिज्म काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्था है।
बना देश का पहला हिल स्टेशन
प्रतिष्ठित ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज का अंतर्राष्ट्रीय गौरव हासिल करने वाला पचमढ़ी देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किए है।

क्या है ‘ग्रीन डेस्टिनेशन’ सर्टिफिकेट
ग्रीन डेस्टिनेशंस एक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम है, जो पर्यटन स्थलों के पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक संतुलन के आधार पर मूल्यांकन करता है। इसका उद्देश्य पर्यटन को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
ऐसा है पचमढ़ी हिल स्टेशन
सतपुड़ा की रानी के रूप में प्रसिद्ध पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र और प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसने अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक गुफाओं (पांडव गुफाएं) और 1,352 मीटर ऊंचे धूपगढ़ के कारण राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह 60 वर्ग किमी में फैला जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र है, जो झरने, घने जंगलों और सुखद मौसम से सैलानियों को मंत्रमुग्ध करता है।
मुख्य विशेषताएं
सर्वाेच्च बिंदु- धूपगढ़ सतपुड़ा श्रृंखला का उच्चतम स्थान है।
ऐतिहासिक स्थल- पांडव गुफाएं और जटाशंकर गुफाएं।
प्राकृतिक पर्यटन- रजत प्रपात, अप्सरा विहार, और हंडी खो।
महत्व- यह जैव विविधता से समृद्ध है और इसे 1999 में बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था।
