Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मालिक और चालक की मौके पर मौत

Owner and driver die on the spot after tractor-trolley overturns in RewaOwner and driver die on the spot after tractor-trolley overturns in Rewa

Owner and driver die on the spot after tractor-trolley overturns in Rewa

Owner and driver die on the spot after tractor-trolley overturns in Rewa: रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्दी में रविवार देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर मालिक और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे और उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक ट्रैक्टर मालिक की पहचान ग्राम हर्दी निवासी प्रदुमन सिंह सेंगर पिता विजय सिंह सेंगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदुमन सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। उन्होंने हर्दी निवासी विशंभर सिंह की ट्रॉली पहुंचाई थी। एक ट्रॉली वहां खड़ी कर दूसरी ट्रॉली लेकर वापस गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से प्रदुमन सिंह सेंगर और ट्रैक्टर चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बैकुंठपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने मौके पर पंचनामा पूरा किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग या सड़क की स्थिति जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Exit mobile version