हॉलीवुड की फेमस फिल्म sinners ने ऑस्कर अवार्ड के इतिहास में नया चैप्टर ऐड कर दिया है। प्रतिष्ठित अकादमी अवार्ड में इस फिल्म को रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन मिले हैं जो अब तक किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि ऑस्कर के इतिहास में भी सबसे जरूरी बताई जा रही है।
ऑस्कर इतिहास में पहली बार टूटा रिकॉर्ड
अब तक ऑस्कर में सबसे ज्यादा 14 नॉमिनेशन का रिकॉर्ड किसी भी एक फिल्म को मिला था।Titanic, La La Land और All About Eve जैसी फिल्मों को 14 नॉमिनेशन का अवार्ड मिल चुका है लेकिन इस बार sinners ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 16 नॉमिनेशन हासिल किया हैं। इसको देखकर हमें पता चलता है की फिल्म को तकनीकी और क्रिएटिव तरीकों पर बनने पर कितनी तारीफ मिल सकती हैं।
ये भी पढ़े : Emma Stone ने ‘Bugonia’ से रचा इतिहास, ऑस्कर में दो बड़े नॉमिनेशन
कैसी फिल्म है Sinners
sinners एक प्रकार की सुपरनैचुरल थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म है जिसे मशहूर निर्देशक रयान कुगलर ने निर्देशित किया है। 1930 के दशक के अमेरिका की पृष्ठभूमि की कहानी इस फिल्म में बताई गई है जहां सामाजिक भेदभाव और रहस्यमई घटनाओं के साथ-साथ, सांस्कृतिक संघर्ष भी शामिल है इस फिल्म में आपको थ्रिल, भावनाओं का संगम यानी इमोशनल अटैचमेंट और सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा।
प्रमुख कैटेगरी में दमदार मौजूदगी
फिल्म sinners को best picture, best director, best actor आदि जैसी कैटेगरी का नॉमिनेशन मिला है। इसके अलावा इसमें सपोर्टिंग एक्टर, सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन जैसी आधुनिक तकनीक के कारण भी फिल्म की काफी तारीफ की जा रही है। यही वजह है कि टोटल नॉमिनेशन की संख्या इस फिल्म में रिकॉर्ड के लेवल पर पहुंच चुकी है।
नई कैटेगरी ने बढ़ाया आंकड़ा
इस साल ऑस्कर में शामिल की गई नई क्रांतिकारी बेस्ट कास्टिंग ने भी sinners के नॉमिनेशन अकाउंट को बढ़ाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इस फिल्म की कास्टिंग को इंडस्ट्री में काफी सराहा गया है जिससे यह साफ पता चलता है कि ऑस्कर एकेडमी अब फिल्मों के हर क्रिएटिव पहलुओं को महत्व देती है।
ये भी पढ़े : O’ Romeo ट्रेलर लॉन्च में हंगामा, Nana Patekar का अचानक वॉकआउट
फिल्म इंडस्ट्री के लिए क्या मायने
sinners कि इस उपलब्धि से सिर्फ एक फिल्म को ही सफलता नहीं मिलता है बल्कि यह पता चलता है कि अब जोनर बेस्ड और सामाजिक विषयों पर बनने वाले फिल्मों को भी महत्व दिया जा रहा है हालांकि ज्यादा नॉमिनेशन का मतलब ज्यादा जीत नहीं होता है लेकिन इससे फिल्म की मजबूत स्थिति का पता चलता है। ऑस्कर में सीनर का सोलवा नॉमिनेशन एक अलग रिकॉर्ड बनाता है।

