Site icon SHABD SANCHI

Oracle Layoffs: AI निवेश के दबाव में लगभग 30,000 तक नौकरी छिनेगा…

Oracle Layoffs 2026: How many more jobs will AI take away, now Oracle

Oracle Layoffs 2026: How many more jobs will AI take away, now Oracle

अमेरिकन टेक्निकल कंपनी ओरेकल बड़े पैमाने पर Oracle Layoffs की तैयारी में लगा हुआ है जिसमें करीब 20000 से लेकर 30000 कर्मचारी तक की नौकरी जा सकने की संभावना बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां कदम कंपनी द्वारा AI डाटा सेंटर के विस्तार और OPEN AI से जुड़ी बड़ी फाइनेंशियल दिक्कतों के कारण बढ़ते खर्च और नगद के दबाव को संतुलित करने के लिए लिया जा रहा है।

AI निवेश होने के कारण बढ़ा फाइनेंसियल दबाव

रिपोर्ट्स के अनुसार ओरेकल पिछले कुछ समय से कृत्रिम बुद्धिमत्ता इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े लेवल पर अपना निवेश कर रही है। कंपनी ने अपने ओपन ai के लिए बड़े डाटा सेंटर नेटवर्क के विकास में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्लानिंग शुरू की है। मार्केट की एनालिसिस करने वाले लोगों के अनुसार Ai डाटा सेंटर बनाने और जीपीयू सर्वर स्थापित करने और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को करने के लिए अरब डॉलर की पूंजी की जरूरत है। इसी कारण कंपनी के खर्चे में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।Oracle Layoffs को इसी कारण लागत नियंत्रण और संसाधनों के पुनर्गठन करने के प्लानिंग के रूप में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े : Sedemac Mechatronics IPO day 2: सब्सक्रिप्शन हुआ धीमा..

OpenAI के साथ साझेदारी करना बनी प्रमुख कारण

टेक्निकल उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती डिमांड के बीच ओरेकल ने open Ai के लिए क्लाउड और डाटा सेंटर क्षमता बढ़ाने की डिमांड बताइ हैं। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का आकार कई अरब डॉलर तक हो सकता है। कंपनी के अधिकारियों ने ऐसे संकेत दिए हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है और इसके लिए हमें बड़े पैमाने पर तकनीकी निवेश जरूरी है। हालांकि निवेश होने से कंपनी के फाइनेंशियल प्लानिंग पर दबाव बढ़ सकता है जिसके चलते Oracle Layoffs की संभावना सामने आई है।

लागत के नियंत्रण और संगठन के पुनर्गठन पर ध्यान

टेक्निकल सेक्टर में हाल ही के सालों में कई कंपनियां अपने खर्चों को नियंत्रित करने और AI आधारित प्रोजेक्ट पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है। मार्केट एनालिसिस करने वाले लोगों के अनुसार ओरेकल भी इसी ट्रेंड का हिस्सा हो सकता है जहां पारंपरिक भूमिकाओं की जगह Ai, क्लाउड और डाटा इंजीनियरिंग से जुड़ी नई कैपेबिलिटी पर अधिक निवेश किया जा रहा है। यदि प्रस्तावित Oracle Layoffs लागू होते हैं तो यह कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी कर्मचारी कटौती में से एक हो सकता है।

ये भी पढ़े : Middle East war से Oil Prices में Inflation बढ़ा…

निवेशक और टेक सेक्टर पर इसका संभावित असर

मार्केट विशेषज्ञ का मानना है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश होने से आने वाले सालों में क्लाउड और टैग कंपनियां बिजनेस मॉडल को बदल सकती हैं। हालांकि कुछ समय से बड़ी निवेश और लागत पुनर्गठन का असर कर्मचारियों और संचालन संरचना पर देखने को मिल सकता है। निवेश करने वाले लोग फिलहाल ये देख रहे हैं कि Oracle अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के निवेश को किस तरह लंबे समय के राजस्व में बदल सकती है। मार्केट विश्लेषकों के अनुसार आने वाले महीनो में कंपनी की फाइनेंशियल प्लानिंग और ऑफिशियल घोषणाएं ही स्थिति को स्पष्ट बता सकती हैं।

Exit mobile version