Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

accidentaccident

accident

One youth died and another got injured in a Bolero collision in Rewa: रीवा के सगरा थाना क्षेत्र के रायपुर करचुलियान मोड़ के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर रीवा की ओर आ रहे दो दोस्त, संदीप साकेत निवासी ग्राम हरदी, थाना बैकुंठपुर और उनका साथी, आवारा मवेशी से टकरा गए। टक्कर के कारण दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने संदीप को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version