फिल्म O Romeo को रिलीज़ करने से पहले Censor Board की ओर से कुछ अहम संशोधन करने के निर्देश मिले हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने कुछ हिंसात्मक दृश्यों के समय को कम करने और कुछ शब्दों में बदलाव करने के बाद फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इन बदलावों के बाद फिल्म अब सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
महिला को थप्पड़ वाले दृश्य की अवधि घटाई गई है
CBFC ने फिल्म के एक सीन में महिला को थप्पड़ मारते दिखाए गए शॉट की टाइमिंग लगभग दो सेकंड कम करने का ऑर्डर दिया है। बोर्ड का ऐसा मानना है कि ऐसे दृश्यों को सीमित रखना जरूरी होता है, ताकि अनावश्यक हिंसा को बढ़ावा न मिल पाए। जारी किए गए निर्देशों को अब फिल्मों में लागू कर दिया गया है।
ये भी पढ़े: परिवार में शादी है..Rajpal Yadav ने की, बेल की मांग तो कोर्ट ने सुनवाई टाली
हिंसात्मक क्लोज़-अप शॉट्स पर भी चली कैंची
फिल्म में मौजूद कुछ हिंसात्मक दृश्य की अवधि भी कम की गई है। गला काटने वाले क्लोज़-अप शॉट और खून से जुड़े कुछ विजुअल्स को छोटा किया गया है। इसी तरह खून के छींटे और मारपीट के कुछ शॉट्स में भी समय को घटाया गया है। बोर्ड का ऐसा कहना है कि ‘A’ सर्टिफिकेट होने के बावजूद अत्यधिक ग्राफिक को सीमित रखना जरूरी है।
विवादित शब्द बदला, डायलॉग्स में संशोधन
फिल्म में इस्तेमाल किए गए एक शब्द “Item” को बदलकर “Kumari” कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ और भी कन्वर्सेशन को म्यूट किया गया है और एक आपत्तिजनक शब्द को पूरी तरह से ही हटा दिया गया। बोर्ड ने भाषा को लेकर पूरी संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया है।
एंटी-टोबैको डिस्क्लेमर जोड़े गए
CBFC के निर्देश पर फिल्म में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग चेतावनी से जुड़े टेक्स्ट और वॉयस ओवर भी जोड़े गए हैं। इन बदलावों के कारण फिल्म की कुल अवधि में करीब दो मिनट की बढ़ोतरी भी हुई है। संशोधन होने के बाद फिल्म की अंतिम अवधि लगभग 2 घंटे 58 मिनट 41 सेकंड की बताई जा रही है।
ये भी पढ़े : फिल्म एक्टर Laxman Singh Rajput ने Rajni Rajput संग लिए सात फेरे…
‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ के लिए तैयार
सभी जरूरी बदलाव होने के बाद Censor Board ने O Romeo को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया है। इसका अर्थ है कि यह फिल्म केवल एडल्ट दर्शकों के लिए ही उपयुक्त मानी गई है। बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म की प्रस्तुति सामाजिक और कानूनी मानक के अनुरूप ही रहे। फिलहाल फिल्म के निर्माता और निर्देशक की ओर से इन बदलावों पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

