Site iconSite icon SHABD SANCHI

Nutritional Yeast Benefit: वेगन डायट वालों के लिए विटामिन B12 का खजाना

Nutritional Yeast Vitamin B12 Source Vegan Diet BenefitsNutritional Yeast Vitamin B12 Source Vegan Diet Benefits

वेगन डायट वालों के लिए Nutritional Yeast: विटामिन B12 का खजाना

Nutritional Yeast Benefit: आज की जनरेशन सुपर फूड की जनरेशन बन गई है। आए दिन कोई ना कोई ऐसा खाद्य पदार्थ ढूंढ लिया जाता है जो सुपर फूड की श्रेणी में शामिल कर दिया जाता है। ऐसा ही एक पदार्थ है न्यूट्रीशनल यीस्ट। न्यूट्रीशनल यीस्ट आजकल चर्चाओं में बना हुआ है। सुनने में यह काफी अजीब सा नाम लगता है लेकिन दुनिया भर के फिटनेस एक्सपर्ट यहां तक की वेगन डायट फॉलो करने वाले इस न्यूट्रीशनल यीस्ट को अपने डाइट का अहम हिस्सा बना चुके हैं।

Nutritional Yeast Benefit

जी हां न्यूट्रीशनल यीस्ट कोई आम मसाला या सप्लीमेंट नहीं है। असल में यह नेचुरल एलिमेंट्स से तैयार किया गया सुपर फूड है। इसका स्वाद चीज़ी और नटी होता है इसलिए इसे वीगन चीज भी कहा जाता है। सबसे खास बात यह वीगन लोगों के लिए विटामिन B12 का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत साबित हो रहा है। इसे आप सलाद, पॉपकॉर्न, सूप, सब्ज़ी इत्यादि पर छिड़ककर खा सकते हैं। यह इन सारी वस्तुओं का स्वाद तो बढ़ता ही है आपको देता है सेहत के गुण भी।

चलिए सबसे पहले जानते हैं न्यूट्रीशनल यीस्ट है क्या

न्यूट्रीशनल यीस्ट एक ईनएक्टिव यीस्ट होता है। मतलब यह किसी भी वस्तु या खाद्य पदार्थ में ऐड होने पर फर्मेंटेशन नहीं पैदा करता बल्कि यह एक खास यीस्ट से तैयार किया जाता है। यह एक प्रकार का पाउडर होता है जो सुख कर पीले रंग का हो जाता है और आप इसे आसानी से अपने खाद्य पदार्थों पर छिड़क कर खा सकते हैं।

और पढ़ें: Winter Vegetable Bitter Gourd Benefits: करेले की कड़वाहट में छुपा है सेहत का अमृत

न्यूट्रीशनल यीस्ट के मुख्य फायदे

न्यूट्रीशनल यीस्ट का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

न्यूट्रीशनल यीस्ट को अपने किसी भी खाद्य पदार्थ पर आप छिड़क कर खा सकते हैं। आप चाहे तो इस प्रोटीन शेक या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं। वीगन लोग न्यूट्रीशनल यीस्ट से चीज सॉस बना सकते हैं। आप इसे चावल, दाल, सूप इत्यादि में डालकर भी खा सकते हैं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version