Site icon SHABD SANCHI

बाली ट्रिप में Nushrratt Bharuccha के साथ हुआ बड़ा हादसा, रीढ़ में फ्रैक्चर

Nushrratt Bharuccha suffers spinal fracture; returns to Mumbai from Bali.

Nushrratt Bharuccha suffers spinal fracture; returns to Mumbai from Bali.

बॉलीवुड एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha को लेकर उनके फैंस के लिए परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है, बाली हुए एक हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। बाली में शुरुआती इलाज और मेडिकल ऑब्जरवेशन मिलने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई अस्पताल लाया गया जहां आगे का इलाज और स्पाइन सर्जरी की तैयारी हो रही है।

बाली ट्रिप के दौरान हुआ था हादसा

Nushrratt Bharuccha बाली में वर्क कम होलीडे ट्रिप पर गई थी जानकारी के अनुसार उन्होंने कम से जुड़े दौरे के बाद अपना ठहराव कुछ दिनों के लिए वहां बढ़ाया था। इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गई और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। हादसे के बाद उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गयाथा। एक्ट्रेस की टीम की तरफ से जारी ऑफिशियल बयान में चोट और इलाज की जानकारी बताई गई है हालांकि हादसा किस तरह हुआ और रीड की हड्डी में किस हिस्से में फ्रैक्चर है इसकी कोई जानकारी नहीं बताई गई है।

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor Deepfake पर भड़के Jr NTR, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

एयर एम्बुलेंस से मुंबई पहुंचीं है Nushrratt Bharuccha

बाली में मेडिकल ऑब्जरवेशन मिलने के बाद एक्ट्रेस को आगे के इलाज के लिए मुंबई भेज दिया गया। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा गया सामने आए वीडियो और तस्वीरों में उनके साथ उनके परिवार और करीबी लोग नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार डॉक्टर की आगे की जांच होने के बाद स्पाइन ने सर्जरी होने वाली है। टीम नहीं अभी स्पष्ट बताया है कि इस समय एक्ट्रेस की सेहत और मेडिकल केयर सबसे जरूरी है साथ ही फंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई है।

स्पाइन सर्जरी को लेकर क्या है अब अपडेट?

Nushrratt Bharuccha की मुंबई में स्पाइन सर्जरी होने वाली है लेकिन सर्जरी पुरी कब तक होगी या उसके परिणाम क्या है इसके बारे में नुसरत भरूचा की टीम की तरफ से कोई भी अपडेट नहीं दिया गयाहै। स्पाइन फ्रैक्चर की गंभीरता और इलाज हर मरीज में अलग-अलग होते हैं एक्ट्रेस की चोट से जुड़ी मेडिकल जानकारी बताई नहीं गई है इसलिए उनकी रिकवरी का समय समझ पाना फिलहाल संभव नहीं है।

ये भी पढ़े: भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, sanjay dutt के बयान से हलचल

अब काम से भी लेना पड़ सकता है उनको ब्रेक

हाथ से और प्रस्तावित सर्जरी के कारण नुसरत को आने वाले कुछ समय तक अपने बॉलीवुड के करियर के काम से दूर रहना पड़ सकता है। उनकी टीम ने यह संकेत दिया है की चोट और सर्जरी के बाद उन्हें आराम और रिकवरी के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होने वाली है ऐसे में उनके प्रोफेशन कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है। फिलहाल एक्ट्रेस मुंबई में आगे के इलाज की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।

Exit mobile version