Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना के तालाब में मिला नर्सिंग कर्मचारी का शव

Nursing workerNursing worker

Nursing worker

Nursing worker’s body found in Satna’s pond: सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरजहा तालाब में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बाबूपुर सोहावल निवासी सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है। सुबह करीब 10 बजे तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, 20 दिन पहले ही बिरला अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। परिजनों ने बताया कि वह 17 जून से लापता था, जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी। मृतक के भाई सुखेंद्र चौधरी ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी दयानंद चौधरी के पिछले 10 साल से विवाद चल रहा है। जिनके द्वारा पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाने से लेकर आईजी ऑफिस रीवा तक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Exit mobile version