Site icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश में नर्स की गोली मारकर हत्या, अस्पताल गेट पर हमलाबर ने मारी 3 गोली

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बुधवार की रात अज्ञात हमलाबर ने नर्स को गोली मार कर हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में की गई है। वह शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं। बुधवार रात ड्यूटी के लिए निकली थीं, तभी आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। मृतक नर्स की पहचान 26 वर्षीय दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और घटी वारदात को लेकर जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि हमलबार गोली मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया है।

डूयुटी पर थी नर्स

बताया जा रहा है कि दीपशिखा रात के समय स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। जब वह अस्पताल के गेट के पास खड़ी थी, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दिया। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के तहत गेट पर खड़ी नर्स को हमलाबर ने पहले धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर फायरिंग शुरू कर दिया। तड़ातड़ उसने तीन गोलिया चलाई और तीन गोली नर्स दीपशिखा के शरीर में धस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी से पुलिस तलाश रही है वारदात

जानकारी के तहत पुलिस नर्स की गोलीमार कर हत्या किए जाने की घटना को लेकर सीसीटीवी से जांच कर रही है। जिससे हमलाबर की पहचान हो सकें। वही नर्स के परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों से पुलिस जानकारी लेने के साथ ही नर्स के परिचितों और स्टाफ के लोगो से भी पूछताछ कर रही है। जिससे इस हत्याकांड के आरोपी तक पहुच सकें और हत्या का कारण स्पष्ट हो सकें।

Exit mobile version