रीवा। नीट पेपर लीक मामले को लेकर रीवा में एनएसयूआई ने मंगलवार को उग्र आंदोलन करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला है। तय आंदोलन के तहत छात्र संगठन के लोग शहर के कॉलेज चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए और कॉलेज चौराहे से शिल्पी प्लाजा मार्ग की ओर जा रहे थें। कॉलेज मार्ग पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने पहले वॉटर कैनन से पानी की बौछार की, इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े। जिससे आंदोलन कारी आगे नही बढ़ पाए और उन्हे वापस लौटना पड़ा।
डिप्टी सीएम के आवास जा रहे थें छात्र सगंठन के लोग
छात्र संगठन के बैनर तले आंदोलन रत छात्र डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास की ओर मार्च निकाल रहे थें। वे नीट पेपर घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करके शंखनाद करने का ऐलान किए थें। जिसके चलते पुलिस छात्रों को कॉलेज चौराहे से आगे नही बढ़ने दिया। सीएसपी रितु उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन कर रहे लोगो को बार-बार समझाइस दी जा रही थी। इसके बाद भी छात्र बार-बार बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्हे रोकने के लिए पानी की बौछार की गई, जब वे नही लौटे तो आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
निष्पक्ष जांच की मांग
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिना वजह बल प्रयोग किया। उनका कहना था कि नीट पेपर जिस तरह से धाधली की गई, वह सरकार की नाकामी है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं के निष्पक्ष जांच की मांग किए है।

