NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी nse की बहु प्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ी खबर देखने को मिल रही है सेबी की मंजूरी मिल जाने के बाद अब इस मेगा आईपीओ के प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार शेयर की कीमत करीब 1800 रुपए या उससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
NSE IPO की कीमत और तारीख पर अब क्या अपडेट है?
जानकारी के अनुसार nse अपने आईपीओ के लिए करीब 18 सो रुपए या फिर उससे थोड़ी अधिक कीमत पर विचार कर सकता है। हालांकि यह अंतिम इश्यू प्राइस नहीं है बल्कि अंतिम कीमत प्राइस बैंड और बुक बिल्डिंग प्रोसेस के बाद ही निर्धारित होपाएगा। Nse कि आईपीओ के लिए बुकिंग प्रक्रिया 11 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद हो रही है जबकि प्राइस बैंड की घोषणा 15 सितंबर से हो जाएगी। Nse सितंबर के महीने में ही शेयर बाजार में लिस्ट होने का लक्ष्य रखा है और रिपोर्ट के अनुसार लिस्टिंग 21 सितंबर वाले सप्ताह में देखने को मिल सकतीहै।
इसलिए निवेश करने वाले लोगों को फिलहाल इन तारीख को को संभावित शेड्यूल के तौर पर ही देखना चाहिए। अंतिम तारीख की घोषणा nse की ऑफिशियल घोषणा के बाद ही निर्धारित होगी।
ये भी पढ़े: Tempsens IPO: GMP तेज, लेकिन क्या इसमे निवेश करना सही रहेगा?
30000 करोड़ रुपए का हो सकता है IPO
NSE का प्रस्तावित आईपीओ करीब 30000 करोड रुपए का हो सकता है यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा। ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट के अनुसार मौजूदा शेयर धारक करीब 14 पॉइंट 89 करोड रुपए के इक्विटी शेयर बेचेंगे जो कि इसका लगभग 6% हिस्सेदारी के बराबर है। OFS होने की वजह से इस बिक्री से मिलने वाला पैसा नई पूंजी के रूप में नहीं मिलपाएगा। इस अमाउंट में उन मौजूद शेरधारक को मिलेगा जो अपने शेयर बेच रहे हैं।
ये भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है
लगभग 30000 करोड रुपए का इशू आता है तो nse का आईपीओ भारत के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल हो सकता है। मौजूदा अनुमान के आधार पर यह 27870 करोड रुपए के हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ से बड़ा हो सकता है। Nse का संभावित मार्केट मूल्यांकन भी 5 लाख करोड रुपए से ज्यादा रहने का अनुमान बताए जा रहा है। हालांकि अंतिम इशू साइज और वैल्यूएशन इसकी प्राइस बैंड पर ही निर्भर करेगा।
ये भी पढ़े : HSBC म्यूचुअल फंड ने खोले 3 इंटरनेशनल फंड, जानें लिमिट
अब निवेशकों को किन बातों का इंतजार करना चाहिए?
निवेश करने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी जानकारी अंतिम प्राइस बैंड लोट साइज आईपीओ खुलने, बंद होने की तारीख और वैल्यूएशन होने वाली है। इसके बाद ही इसके nse IPO मैं निवेश से जुड़े फैसले पर विचार करना बेहतर हो पाएगा। फिलहाल 18 सो रुपए की कीमत और सितंबर में लिस्टिंग की खबरें मजबूत रिपोर्ट्स पर आधारित है इसलिए इसे अंतिम घोषणा नहीं समझे।

