Site icon SHABD SANCHI

रीवा में नो हेलमेट, नो पेट्रोल लागू होगा नियम, पुलिस दे रही संदेश

रीवा। अगर आप दो पहिया वाहन चालक है तो ये खबर आपके काम की है, क्योकि रीवा में बिना हेलमेट पहने टू-व्हीलर चालकों को अब पेट्रोल पम्प में पेट्रोल नही दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 1 मार्च से किसी भी पेट्रोल पम्प में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेंट के पेट्रोल न दिया जाए और ऐसे वाहन चालकों को हेलमेंट का महत्वं बताया जाए। जिससे लोग दो पहिया वाहन में हेलमेंट पहन कर ही ड्राइव करें।

सुरक्षा को लेकर लिया गया निणर्य

सीएसपी राजीव पाठक का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रीवा प्रशासन और पुलिस विभाग ने एक सख्त कदम उठाया है। जिसके तहत अब बिना हेलमेंट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल पम्प में पेट्रोल नही दिया जाएगा। उन्होने बताया कि एक मार्च से पुलिस इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही जरूरी कदम उठाएगी।

जागरूकता अभियान की शुरुआत

नियम को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। आज, 20 फरवरी 2026 से पूरे शहर के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम बताने के लिए पोस्टर लगाकर वाहन चालकों को जानकारी दी गई है। पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश तिवारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह नियम किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है। पेट्रोल पंप संचालकों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेलमेट वाले ग्राहकों को ईंधन न दें।

पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक

पुलिस अधिकारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की एक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। जिसमें पेट्रोल पंप संचालकों को पुलिस ने समझाइस दिया है कि 1 मार्च से दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेंट के पेट्रोल न दे, केवल ऐसे वाहन चालकों को ही पेट्रोल दे जो कि हेलमेंट पहने हुए हो। अगर कोई बिना हेलमेट के पहुचता है तो उन्हे बताए कि हेलमेंट पहनना जरूरी है। यह अपकी सुरक्षा के लिए है।

Exit mobile version