Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhari) और विजय चौधरी (Vijay Chaudhari) के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे थे।
इधर, बिहार के नए CM (Bihar New CM Samrat Chaudhari)के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो गया है। 4 बजे के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin naveen) नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे।
मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’
इससे पहले CM, डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं CM हाउस में सुबह-सुबह हलचल रही। JDU के सीनियर लीडर्स नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

