कौन है नितिन नवीन जिन्हे बनाया गया बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में है मंत्री

बीजेपी नेता नितिन नवीन सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच पर बैठे हुए, पार्टी के झंडे की पृष्ठभूमि में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की कमान फिलहाल नितिन नबीन के कंधों पर सौपी गई हैं। वे वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिए है।

बिहार सरकार में है मंत्री

नितिन नबीन साल 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे. साल 2010 से 2025 तक वो लगातार पांच बार बांकीपुर सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। नितिन नबीन वर्तमान समय में बिहार की एनडीए सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास मंत्री हैं। नितिन नबीन साल 2016-19 में बीजेपी युवा मोर्चा के बिहार स्टेट प्रेसिडेंट थे. उन्हें पहली बार नीतीश कुमार की सरकार में साल 2021 में मंत्री बनाया गया था।

रांची में हुआ था जन्म

जानकारी के तहत नितिन नबीन का जन्म मई 1980 में रांची, झारखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा है और वो टेलर रोड, पटना के निवासी हैं। नितिन नबीन ने साल 1996 में पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से मैट्रिक और 1998 में दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से इंटर की पढ़ाई पूरी की है।.

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *