Nitin Nabin Resign : नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? 

Nitin Nabin Resign : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जो दिल्ली में थे, बीते शनिवार की देर रात पटना पहुंच गए थे। वह नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।  

नितिन नवीन आज दे सकते हैं इस्तीफा?

बिहार विधानसभा के सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन आज (रविवार) अपने विधायक पद से इस्तीफा देने वाले थे। आमतौर पर रविवार को बिहार विधानसभा बंद रहता है, लेकिन इस बार नितिन नवीन का इस्तीफा तय था। बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन शनिवार को दिल्ली से पटना आए थे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात की।  

आज विधानसभा में उपस्थित नहीं हुए नितिन नवीन 

हालांकि, आज सुबह जब बिहार विधानसभा का कार्य शुरू हुआ, तो पता चला कि नितिन नवीन वहां उपस्थित नहीं हैं। विधानसभा की तरफ से भी जानकारी दी गई कि उनकी ओर से आज ही इस्तीफा देना था, मगर किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके।  

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन का असम में एक कार्यक्रम है, जिसे पार्टी की ओर से उन्हें संबोधित किया गया है। वह पटना से आज असम के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा है कि किसी कारणवश नितिन नवीन का इस्तीफा नहीं हो पाया है, लेकिन वह जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप देंगे।  

30 मार्च को समाप्त हो रही डेडलाइन

बता दें कि बिहार विधानसभा के नियम के अनुसार, अगर कोई सदस्य दूसरे हाउस के लिए निर्वाचित होता है, तो उसे 14 दिनों के अंदर अपने पद से इस्तीफा देना आवश्यक है। इसी सिलसिले में, 16 मार्च को नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया था। अब, 30 मार्च तक इस नियम की डेडलाइन समाप्त हो रही है, यानी 14 दिनों का समय खत्म होने वाला है।  

क्या नितिन नवीन इस्तीफा को लेकर असमंजस में हैं?

वहीं, राजनीतिक चर्चाओं में यह भी चर्चा है कि आखिरकार जब पूरी तैयारी के साथ इस्तीफा तय था, तो अचानक नितिन नवीन विधानसभा क्यों नहीं पहुंचे। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या वह अभी भी अपने इस्तीफे को लेकर कोई निर्णय ले रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही, सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संभवतः जल्द ही बिहार विधान परिषद के सदस्य से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।  

अब देखना होगा कि नितिन नवीन कब अपने पद से इस्तीफा देते हैं और इस पूरे घटनाक्रम का अंत कैसे होता है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में क्या नया खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़े : Bihar Nitish Kumar Resigned : सीएम कुर्सी से दिया इस्तीफा, अब दिल्ली चले नीतीश कुमार, पहले मनवा ली ये 4 शर्तें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *