Hum dil de chuke Sanam song Nimbuda: उड़ीसा में कक्षा 5 के अंग्रेजी की किताब में बॉलीवुड की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लोकप्रिय गीत ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ जो कि ऐश्वर्या राय का गाना है वो देखने को मिला है।सोशल मीडिया पर किताब की फोटोज वायरल होने के बाद ये चर्चा देखने को मिली है।
Ncert Textbook में आखिर क्या हुई गलती?
उड़ीसा के सरकारी स्कूल में पढ़ाई जाने वाली कक्षा 5 की अंग्रेजी की पुस्तक से जुड़ा ये मामला बताया जा रहा है। वायरल फोटोज में देखा गया की किताब के एक हिस्से में पढ़ाई से जुड़ी सामग्री की जगह हम दिल दे चुके सनम का मशहूर गाना Nimbuda के लिरिक्स छिपे हुए हैं। इस फिल्म में यह गाना ऐश्वर्या राय सलमान खान और अजय देवगन की फिल्म का हिस्सा था। किताब में इसके छापने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी गलती अंतिम प्रिंट तक कैसे पहुंच गई है।
ये भी पढ़े: गर्लफ्रेंड ने harshad chopda के बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर दिया धोखा…
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद चर्चा
गाने के लिरिक्स के फोटोस वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर कहीं तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने इसे प्रशासन और प्रूफ्रेडिंग में हुई बड़ी चूक बताया है। कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स में इस पर तंज भी कसा है।
इसपर शिक्षा विभाग ने क्या कहा?
इसके ऑफिशियल बहन में कहां गया कि इस मामले की अभी जांच की जा रही है और पता लगाया जाएगा की किताब के प्रकाशन के दौरान यह गलती कैसे की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार संबंधित अधिकारियों से इस जानकारी की मांग की गई है ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके कि आखिर गलती किसकीहै। नई पाठ्य पुस्तकों में अन्य प्रिंटिंग और संपादन से संबंधित त्रुटियों के भी एनालिसिस करने की बात कही गई है।
केवल एक पेज की गलती नहीं, गुणवत्ता भी है सवाल
हाल ही के दिनों में उड़ीसा के कुछ नए स्कूली किताबों में अन्य गलतियां भी देखने को मिली थी। इसी Nimbuda गाने के कारण उड़ीसा टेस्ट बुक की गुणवत्ता की जांच और प्रूफ रीडिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जाने लगेहैं। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं की किताबों में प्रकाशित होने वाली सामग्री कई लेवल पर जांच होने के बाद छात्रों तक आनी चाहिए ऐसे मामलों से पाठ्य पुस्तकों की विश्वसनीयता प्रभावित होने लगती है।
ये भी पढ़े: राधव जुयाल और Niharika nm संग तस्वीरों से बढ़ीं डेटिंग की चर्चाएं…
अब आगे क्या होगा?
फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच अभी जारी है जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि यह केवल तकनीकी गलती थी या फिर किसी तरह कीलापरवाही। अगर जिम्मेदारी तय हो जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

