Site iconSite icon SHABD SANCHI

Niharika NM ने Intimacy Clause पर फिल्म छोड़ी, इंटरव्यू में बताया

Niharika NM quit a film over an intimacy clause; makes a major revelation in an interview.Niharika NM quit a film over an intimacy clause; makes a major revelation in an interview.

Niharika NM quit a film over an intimacy clause; makes a major revelation in an interview.

इंस्टाग्राम की कंटेंट क्रिएटर और फेमसएक्ट्रेस Niharika NM ने अपने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में साफ तौर पर बताया कि उनके करियर की शुरुआत में उन्हें इंटिमेसी क्लॉस की वजह से फिल्म छोड़नी पड़ी थी। उनका ये खुलासा बॉलीवुड डेब्यू से पहले सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शर्तों से समझौता न करने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया।

Intimacy Clause की वजह से क्रिएटर के हाथ से निकली फिल्म

Niharika NM नहीं बताया जब उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई तब उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में Intimacy Clause को भी शामिल करवाया था इस क्लॉस का उद्देश्य था कि अगर फिल्म में कोई अतरंगी सा ड्रेस से सूट होगा तो वह उसे बॉडी डबल के साथ ही करेगी। उनके अनुसार यह फैसला उनकी व्यक्तिगत सहजता और पेशे की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। हालांकि उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया की फिल्म में पुरुष एक्टर ने बॉडी डबल के साथ ऐसे दृश्य को शूट करने से इनकार कर दिया था इसके बाद फिल्म निर्माता ने उन्हें ही फिल्म से हटाने का फैसला लिया और यह प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गया।

ये भी पढ़े: Indian Idol 16 Finale से पहले विशाल ददलानी क्यों रहेंगे गायब? जाने वजह..

Niharika NM ने अपने इस फैसले पर क्या कहा?

अपने इंटरव्यू के दौरान निहारिका ने बताया कि उस समय फिल्म खोना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने ये ऑफर मना कर दिया जबकि ये उनके लिए करियर का एक बड़ा अवसर था लेकिन उन्होंने अपने द्वारा निर्धारित की गई सीमाओं के साथ कोई समझौता नहीं किया। ऑफिशियल बयान में ऐसा कोई एक्स्ट्रा विवरण नहीं बताया गया है ये
फिल्म कौन सी थी और कौन से एक्ट्रेस में शामिल थे। निहारिका ने भी किसी कलाकार या प्रोडक्शन हाउस का नाम पब्लिकली नहीं बताया है।

बॉलीवुड में Intimacy Clause क्यों बन रहा है सबसे अहम?

पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में इंटिमेसी को लेकर एक्ट्रेस की सहमति को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कई सारे कलाकार अपने कॉन्ट्रैक्ट में ऐसी शर्ते जोड़ देते हैं ताकि अतरंगी दृश्यों की शूटिंग उनकी सहमति और सुविधा के अनुसार हो अब कई सारे प्रोडक्शन हाउस ऐसे मामलों में पहले से ही स्पष्ट करते तय कर लेते हैं और जरूरत पड़ने पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर को मदद ली जाती है।

ये भी पढ़े: Adarsh Baal Vidyalaya में दमदार स्टारकास्ट के बावजूद क्यों फीकी.. नई सीरीज

बॉलीवुड डेब्यू से पहले चर्चा में Niharika NM

निहारिका अपनी एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है अब वह बॉलीवुड में कदम रखने वाली है फिल्म रिलीज से पहले उनके इंटरव्यू ने प्रोफेशनल सीमाओं और कलाकारों के अधिकारों के बारे में चर्चा का एक माहौल बना दिया। कई लोगों ने उनके फैसले को व्यक्तिगत पसंद और पेशेवर अधिकार का हिस्सा बताया जबकि कुछ यूजेस नहीं इस मुद्दे पर अपनी अलग-अलग राय भी बताइ है। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

Exit mobile version