दिल्ली ब्लास्ट में एनआईए का एक्शन, जम्मू-कश्मीर से 4 और गिरफ्तार, घबराए उमर ने पहले कर दिया था धमाका

नईदिल्ली। दिल्ली में धमाका करने वाले गिरोह पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि की एनआईए लगातार एक्शन ले रही है। खबरों के तहत जम्मू-कश्मीर से एनआईए ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने सभी को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेजा है। चारों आरोपियों को एनआईए ने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज, पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर पर हिरासत में लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

आरोपियों की पहचान पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग के डॉ. अदील अहमद राथर, लखनऊ के डॉ. शाहीन सईद और शोपियां के मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है। इन सभी ने उस आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें कई बेगुनाह लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

पहले इनकी हुई थी गिरफ्तारी

एनआईए की जांच के अनुसार, इन सभी ने इस आतंकवादी हमले में अहम भूमिका निभाई थी। ज्ञात हो कि एनआईए ने इसके पहले आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया था। पकड़े गये राशिद के नाम पर विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, जिसने इस घातक हमले में शामिल आतंकवादी को तकनीकी सहायता प्रदान किया था। वही पकड़े गए 4 और आरोपियों का दिल्ली ब्लास्ट केश में कनेक्शन सामने आने के बाद एनआईए ने यह कार्रवाई करक उन्हे गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

दिल्ली ब्लास्ट में मृतको की सख्या हुई 15

देश भर को झकझोर देने वाली दिल्ली के लाल किला के समीप ब्लास्ट की घटना में अब तक 15 लोगो की मौत हो चुकी है। ज्ञात हो कि 10 नवंबर को कार सवार डॉक्टर उमर ने विस्फोट कर दिया था। घटना के बाद एक्टिंव हुई जांच एजेसिंया लगातार कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई से घबरा कर उमर ने समय से पहले कर दिया ब्लास्ट

जांच में यह बात सामने आ रही है, कि आंतकियों का देश के कई हिस्सों में धमाका करने की योजना थी और इसके लिए 6 दिसंबर की डेट रखी गई थी, लेकिन पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते उमर ने समय से पहले दिल्ली में ब्लास्ट कर दिया, दरअसल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया। वह श्रीनगर में सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले पोस्टर लगाते नजर आया था। इसके बाद आदिल की निशानदेही पर डॉक्टर मुजम्मिल और शाहीन की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में फरीदाबाद से बड़ी संख्या में हथियार और 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। लगातार कार्रवाई से उमर नबी घबरा गया और समय से पहले ही यह हमला कर दिया और इससे दिल्ली के बेगुनहों की जान चली गई, हालांकि, आतंकी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और आतकियों के इस बड़े मक्सद पर पानी फेर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *